Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Agricultural University will prove to be a boon for farmers and students: Dr. Brijendra

किसानों व छात्रों के लिए वरदान साबित होगा कृषि विश्वविद्यालय : डॉ. बृजेंद्र

Fri, 28 Jun 2024 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Agricultural University will prove to be a boon for farmers and students: Dr. Brijendra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। गौतम बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पूर्वांचल के किसानों व छात्रों के लिए वरदान साबित होगा। इससे न केवल कृषि क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कृषि छात्रों को बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। शासन की अनुमति मिलते ही यहां पहले बैच में 30 स्नातक छात्रों की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी।
ये बातें सेवरही के गन्ना शोध संस्थान में खुलने वाले गौतम बुद्ध कृषि व प्राैद्योगिकी विश्वविद्यालय में पहले सत्र की पढ़ाई को लेकर संस्थान का निरीक्षण करने आए आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्राैद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के वाइस चांसलर डॉ. बृजेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि संस्थान में शिक्षण कार्य आरंभ करने के लिए पर्याप्त सुविधाएं हैं, जिन्हें शासन से सहयोग से और बेहतर बना कर पढ़ाई शुरू की जा सकती है। इसके पहले उन्होंने संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ सभी कमरों, लैब, सभागार, अतिथि गृह, आवास आदि का भी निरीक्षण किया। साथ ही संस्थान के कार्यरत सभी वैज्ञानिकों के कर्मचारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

उनका कहना था कि शासन विश्वविद्यालय की कक्षाएं शुरू कराए जाने को लेकर काफी गंभीर है, और संस्थान को अन्य सारी सुविधाओं से लैस कर इसी सत्र से कक्षाएं शुरू कराए जाने की मंजूरी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. सुभाषचंद्र सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अर्चना सिराड़ी, डॉ. विनय कुमार मिश्र, डॉ. वाईपी भारती, डॉ. केके साहू, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. केपी सिंह, प्रेमप्रकाश द्विवेदी, संजय शुक्ल सहित संस्थान से सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed