फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   agitation for road

सड़क के लिए किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन

Sun, 13 Oct 2019 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
agitation for road
उजार नाथ बाजार में सड़क बनाने के लिए लोगों ने अर्द्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया। - फोटो : KUSHINAGAR
सड़क के लिए किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन
विज्ञापन

सेंदुरिया जाने वाले मार्ग को गड्ढामुक्त बनाने एवं चौड़ीकरण के लिए तीसरे दिन भी आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरवलिया बाजार/उजारनाथ। दुदही क्षेत्र के गुरवलिया बाजार से खलवापट्टी, उजारनाथ होते हुए सेंदुरिया जाने वाले मार्ग को गड्ढामुक्त बनाने एवं चौड़ीकरण के लिए चल रहा आंदोलन रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को इन लोगों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जब तक प्रशासन उनकी मांगें नहीं मानता, तब तक आंदोलन जारी रखेंगे।
गुरवलिया बाजार से सेंदुरिया होते हुए यह सड़क एनएच को जोड़ती है। इस मार्ग से होकर सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है, लेकिन अब यह मार्ग एकदम बदहाल हो चुका है, जिससे इस रास्ते से आने जाने वाले राहगीर परेशान हैं। धरना प्रदर्शन कर रहे इन लोगों ने बताया ीिक तीसरा दिन है लेकिन अभी तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे प्रशासन की उदासीनता साफ झलकती है। जब तक प्रशासन इस मार्ग के निर्माण का आश्वासन नहीं दे देता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में मौजूद लोगों को जिलाध्यक्ष, हनुमान सेना विनोद यादव, नरेंद्र मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि संतोष उर्फ खोखा सिंह व किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अब्दुल हक, धर्मेंद्र सिंह, भगवान सिंह, अजीत शर्मा, सुजीत शर्मा, विशाल गोंड, अरविंद खरवार, नूर हुड्डा आम पार्टी जिलाध्यक्ष, अंकुश गुप्ता, सियाशरण पांडेय व गोलू कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed