फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After the girl's health improves, medical examination will be done and her statement will be recorded before the magistrate.

Kushinagar News: सेहत सुधरने पर होगा युवती का मेडिकल परीक्षण और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज

Mon, 11 Sep 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
After the girl's health improves, medical examination will be done and her statement will be recorded before the magistrate.
कुशीनगर। बेसुध हालत में तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी पुल के पास शनिवार को जिस 18 वर्षीय युवती को अर्द्धनग्न हाल में गन्ने के खेत में फेंका गया था, उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अभी उसका मेडिकल परीक्षण नहीं हुआ है, न ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान हो पाया है। अब भी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है घटना के बारे में बता पाने की स्थिति में नहीं है। पूरी तरह ठीक होने के बाद ही पुलिस उसका मेडिकल परीक्षण और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराएगी। वैसे दो आरोपियों को हत्या के प्रयास में पुलिस शनिवार को ही जेल भेज चुकी है। रविवार को जिला अस्पताल में पूछने पर युवती ने बताया कि शादी के लिए घर बुलाया और मना कर दिया। वह बार-बार उसके मोबाइल पर फोन कर रही थी, लेकिन उसका मोबाइल बंद था।
विज्ञापन

युवती की देखभाल के लिए जिला अस्पताल में उसकी मां और मामा अस्पताल में शनिवार से ही मौजूद हैं। बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले उसके गांव के कुछ लोग भी रात से ही आए हैं। बहुत पूछने पर युवती ने इतना बताया कि कन्हैया पाल नाम के युवक से उसका प्रेम संबंध है। शादी के लिए उसने घर बुलाया था। जब पहुंची तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद गुस्से में आकर उसके घर में रखी मिर्गी की दवाई खा ली, जो आरोपी के भाई की थी। इसके बाद उसे पता नहीं कि उसके साथ क्या हुआ। युवती की बात कहां तक सही है, यह तो युवती ही जानती है या उसके पूरी तरह ठीक होने के बाद पता चलेगा, लेकिन इस मामले में अभी तक उसका मेडिकल परीक्षण नहीं हो पाया है। इस वजह से उसका मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

00000
06 सितंबर को पंजाब से आया था आरोपी युवक
बताया जा रहा है कि बिहार की रहने वाली यह युवती वर्तमान में पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक की बहन की सहेली का घर युवती के ननिहाल में है। आरोपी युवक अपनी बहन की सहेली के घर आता जाता था और इसी दौरान कन्हैया पाल और युवती संपर्क में आए। दोनों एक-दूसरे से मिलते जुलते रहे। कन्हैया पंजाब में रहकर काम करता है। वह छह सितंबर को सेवरही थाना क्षेत्र में स्थित अपने गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
आरोपी की बहन ने दिलाया था शादी का भरोसा, फिर भी नहीं मानी युवती-
बताया जा रहा है कि युवती अपने ननिहाल से सहेली के घर जन्मदिन में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली। इसी दौरान कन्हैया युवती को लेकर अपने घर पहुंचा। युवती वहां रही। आठ सितंबर को कन्हैया की बहन तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपनी ससुराल से मायके पहुंची। आरोपी की बहन ने बताया कि युवती और अपने छोटे भाई को काफ़ी समझाई। युवती को दिलासा दिया कि दीपावली बाद उन दोनों की शादी कराई जाएगी, लेकिन युवती राजी नहीं हुई। उसकी बहन फिर अपनी ससुराल लौट गई। इसी दौरान युवती घर में रखी मिर्गी की दवा का ओवरडोज ले लिया। उसके बाद कन्हैया अपने सहयोगी मुकेश यादव के साथ बाइक से युवती को तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी पुल के पास ले गया और गन्ने के खेत में फेंक दिया। युवती के अचेत होने के बाद की घटना को लेकर रहस्य बना हुआ है।

00000
एसपी बोले-
युवती अभी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है। इसलिए उसका चिकित्सकीय परीक्षण नहीं हो पाया है और न ही बयान हुआ है। उसके ठीक होने पर यह कार्य होगा। तब तक पुलिस की निगरानी में उसका इलाज कराया जा रहा है। -धवल जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed