फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After Rinku's arrest, the search for four accused from Kushinagar intensified, police is raiding

Kushinagar News: रिंकू की गिरफ्तारी के बाद कुशीनगर के चार आरोपियों की तलाश तेज, पुलिस दे रही दबिश

Fri, 04 Apr 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 04 Apr 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
After Rinku's arrest, the search for four accused from Kushinagar intensified, police is raiding
कुशीनगर। फर्जी स्टांप मामले में मंगलवार को गोरखपुर में बिचौलिया रिंकू देवी की गिरफ्तारी के बाद कुशीनगर के चार आरोपियों की भी तलाश तेज हो गई। रिंकू ने शामिल आरोपियों के विषय में पुलिस से सूचना साझा की है। इसके आधार पर पुलिस दबिश देनी शुरू कर दी है। दूसरी ओर चारो आरोपी घर छोड़कर लापता हैं।
विज्ञापन


फर्जी स्टांप का मामला वर्ष 2024 के सितंबर माह में सामने आया था। इसमें कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसकी जांच करते हुए पुलिस बिहार तक पहुंची। वहां सिवान जिले के मोफलिस थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी नवाब आरजू उर्फ लालू, साहेबजादे को गिरफ्तार किया। तब कुशीनगर के चार आरोपियों के नाम का पर्दाफाश हुआ। इसमें कसया थाना क्षेत्र के जानकीनगर निवासी ऐश मोहम्मद, पडरौना के सिरसिया निवासी रविंद्र दीक्षित, पडरौना के ही बकुलहवा निवासी नंदू उर्फ नंदलाल और चिरगोडा नन्दबलिया थाना कसया निवासी गोपाल तिवारी का नाम सामने आया। इन सभी पर पुलिस ने पिछले माह गैंगस्टर की कार्रवाई की है। अब अवैध कार्य से अर्जित संपत्ति जब्त करने के साथ कार्रवाई के लिए दबिश दे रही है। कुशीनगर के चारों आरोपी सिवान के नवाब आरजू के फर्जी स्टांप मामले में सहयोगी थे, जिसमें गोपाल तिवारी स्टांप विक्रेता था वहीं ऐश, रविन्द्र और नंदू स्टांप वेंडर बनकर इस गैंग को क्लाइंट मुहैया कराते थे। सूत्रों के अनुसार नब्बे के दशक से इस फर्जीवाड़े को पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के जिलों में फैलाने में कुशीनगर के इन चारों आरोपियों ने बड़ी मेहनत की। करोड़ों के राजस्व की क्षति भी पहुंचाई।
विज्ञापन

12 आरोपियों पर हुई है गैंगस्टर की कार्रवाई
फर्जी स्टांप मामले में गोरखपुर पुलिस ने 12 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसमें चार को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। कुशीनगर के रहने वाले आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। कसया निवासी ऐश मोहम्मद सिवान के नवाब आरजू का रिश्तेदार है। इसके बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं है, वह कहां है और क्या कर रहा है। सिरसिया निवासी रविंद्र दीक्षित, पडरौना के बकुलहवा निवासी नंदू उर्फ नंदलाल और चिरगोडा नन्दबलिया थाना कसया निवासी गोपाल तिवारी घर छोड़कर गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाब आरजू है गैंग का सरगना
फर्जी स्टांप गैंग का सरगना बिहार के सिवान निवासी नवाब आरजू ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के जिलों में धंधे को फैलाया। कुशीनगर के भी कुछ नामी स्टांप वेंडरों को इसमें शामिल किया। यह बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत प्रदेश के कई जिलों में अच्छी पैठ रखते थे। सूत्रों की मानें तो यही लोग ऑर्डर मिलते ही नवाब से जानकारी साझा करते थे। फिर ऑर्डर के मुताबिक इसे विभिन्न राज्यों में बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed