फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After 12 years, the mother was unable to believe seeing the son

Kushinagar News: 12 साल बाद बेटे को देखकर यकीन नहीं कर पा रही थी मां, बोली- हमने तो उम्मीद छोड़ दी थी

Sat, 27 Aug 2022 10:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2022 10:12 AM IST
सार

परिवार के बीच पहुंचकर विनोद भी काफी खुश हुआ। घर पहुंचने पर पूर्व ग्राम प्रधान रमेश बैठा, पप्पू मिश्रा, ऋषभ महाजन, घनश्याम मोदनवाल, राहुल यादव, मोहन कुमार आदि ने मिठाई खिलाकर विनोद का स्वागत किया।

विज्ञापन
After 12 years, the mother was unable to believe seeing the son
12 वर्ष बाद अपने परिवार से मिला विनोद। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

कुशीनगर जिले के पडरौना क्षेत्र के जरारा गांव का एक युवक 12 साल बाद बृहस्पतिवार देर शाम अपने घर पहुंचा। युवक को देखकर उसकी मां भरोसा नहीं कर पा रही थी। लंबे समय के बाद परिवार के लोगों से मिलने पर युवक के चेहरे पर प्रसन्नता दिखी।
विज्ञापन


क्षेत्र के जरार गांव का विनोद अचानक घर से गायब हो गया था। परिवार के लोगों ने उसकी बहुत खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके कुछ दिन बाद विनोद के पिता राजेंद्र का निधन हो गया।
विज्ञापन


बेटे के गायब होने का दुख झेल रहे परिवार में पिता के निधन से लोग टूट गए। लोगों ने विनोद के वापस लौटने की उम्मीद छोड़ दी। करीब तीन माह पूर्व लखनऊ के एक अनाथालय में विनोद के रहने की जानकारी परिजनों को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने सदर विधायक से मिलकर मदद की गुहार लगाई इस पर सदर विधायक मनीष जायसवाल की पहल पर अनाथालय की विधिक प्रक्रिया पूरी कर विनोद को घर लाया गया। बृहस्पतिवार देर शाम 12 वर्ष बाद घर पहुंचे विनोद को देखका मां रुना देवी की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।


परिवार के बीच पहुंचकर विनोद भी काफी खुश हुआ। घर पहुंचने पर पूर्व ग्राम प्रधान रमेश बैठा, पप्पू मिश्रा, ऋषभ महाजन, घनश्याम मोदनवाल, राहुल यादव, मोहन कुमार आदि ने मिठाई खिलाकर विनोद का स्वागत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed