{"_id":"63f509ceef5dd13ef40bc4c6","slug":"accused-ran-away-from-custody-police-is-searching-kushinagar-news-c-7-1-62763-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अभिरक्षा से भागा आरोपी, पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अभिरक्षा से भागा आरोपी, पुलिस कर रही तलाश
Wed, 22 Feb 2023 03:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 22 Feb 2023 03:21 PM IST
सार
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के लमकन निवासी अजय कुमार और जंगल लुअहठा के छोटू को पुलिस ने मारपीट के अलग-अलग मामलों में पकड़कर शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया। अजय ने गांव के लोगों से विवाद किया था, जबकि छोटू पर अपने घर में मारपीट का आरोप था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र में शांतिभंग की आशंका पाबंद एक आरोपी व्यक्ति पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया। घर में मारपीट करने पर उसे पुलिस ने पकड़ा था। उसे एसडीएम की कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था। मंगलवार की दोपहर बाद उसके फरार होने से पुलिस परेशान हो गई। देर रात तक आरोपी की तलाश चलती रही। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
मंगलवार को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के लमकन निवासी अजय कुमार और जंगल लुअहठा के छोटू को पुलिस ने मारपीट के अलग-अलग मामलों में पकड़कर शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया। अजय ने गांव के लोगों से विवाद किया था, जबकि छोटू पर अपने घर में मारपीट का आरोप था। इन दोनों को अलग-अलग बाइक से बैठाकर सिपाहीव होमगार्ड कर्मी एसडीएम की कोर्ट में पेश करने के लिए तमकुहीराज ले जा रहे थे।
विज्ञापन
वे पडरौना-तमकुही मार्ग पर भगवानपुर गांव के समीप पहुंचे। तभी अजय ने लघुशंका करने की बात कही। सिपाहियों ने बाइक रोक दी। इसके बाद मौका देखकर छोटू गन्ने के खेत में भाग गया। सिपाहियों के शोर मचाने आसपास के ग्रामीण आ गए। लोगों ने गन्ने के खेत में घुसकर आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
देर शाम तक विशुनपुरा थाने की पुलिस आरोपी के पकड़े जाने का दावा करती रही। हालांकि, देर रात तक इसकी पुष्टि हुई कि अभी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है। इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए गए हैं।