फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   accused of murder arrested

भाई की हत्या का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Nov 2019 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
accused of murder arrested
माघी कोठीलवा गांव में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे तीसरे अभियुक्त को जटहा पुलिस ने गिरफ्तार - फोटो : KUSHINAGAR
भाई की हत्या का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संपत्ति विवाद में 29 अक्तूबर को हुई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
जटहां बाजार। थाना क्षेत्र के माघी कोठीलवा गांव में बीते 29 अक्तूबर को संपत्ति विवाद में 35 वर्षीय साधु की गला काटकर हत्या के मामले में फरार चल रहे तीसरे अभियुक्त को जटहां बाजार पुलिस ने भैरोगंज से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपी साधु के सगे भाई हैं जबकि एक आरोपी भाई की पत्नी है। आरोपी पति-पत्नी अगले दिन ही गिरफ्तार हो गए थे।
माघी कोठीलवा गांव में संपत्ति विवाद में एक साधु की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के तीन सगे भाइयों और उसके भवहु पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के अगले दिन पुलिस ने आरोपी पति पत्नी को जेल भेज दिया था, जबकि दो आरोपी फरार तभी से फरार थे। अमर उजाला ने दो दिन पूर्व आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से संबंधित खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए एसपी विनोद मिश्र ने एसओ को आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। हरकत में आई पुलिस ने शुक्रवार की सुबह आरोपी नंदलाल को भैरोगंज से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस कार्रवाई में एसओ अमरेंद्र कनौज्जिया के साथ एसआई लल्लन यादव, एसआई नंदलाल यादव, हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र यादव, जालंधर, रमेश पाल शामिल रहे। एसओ ने बताया कि गिरफ्तारी आरोपी को जेल भेज दिया गया। चौथे आरोपी की भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed