{"_id":"6859a2805242dfcbf90e3564","slug":"accused-arrested-for-stabbing-youth-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-140155-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवक को चाकू मारने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवक को चाकू मारने का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 24 Jun 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के गोसाई पट्टी गांव में 24 मई को आर्केस्ट्रा में पंसदीदा गीत बजाने के लिए हुए विवाद के बाद चाकूबाजी हुई थी। इसमें एक युवक घायल हो गया था। घटना में शामिल सेवरही थाना क्षेत्र के सुमही मोहन सिंह टोला आराजी तलवंत शाही निवासी आकाश कुशवाहा को तमकुहीराज पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के के गोसाई पट्टी में 24 मई की शाम ओमप्रकाश पटेल के घर बरात आई थी। आर्केस्ट्रा देख़ रहे सुमही मोहन सिंह के टोला आराजी तलवंत शाही निवासी युवकों का समूह के पसंदीदा गीत बजाने के लिए विवाद करने लगे।
विवाद के दौरान ही एक युवक ने चाकू से हमला कर बीच बचाव कर रहे गोसाईपट्टी निवासी विशाल पटेल (20) पुत्र किशोर पटेल पर चाकू से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में शामिल रहे दूसरे आरोपी आकाश कुशवाहा को पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया।