फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accusation of fraud worth 88,000 under the pretext of sending someone to Australia.

Kushinagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 88 हजार की ठगी का आरोप

Mon, 29 Jun 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Accusation of fraud worth 88,000 under the pretext of sending someone to Australia.
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी निवासी एक युवक ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने तीन लोगों पर ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 88,467 की ठगी का आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग की है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बंगाली पट्टी निवासी अफजल अहमद ने एसपी केशव कुमार को दिए शिकायती पत्र में कहा कि अविनाश, मनप्रीत, पलक ने उनसे ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 88,467 लिए थे। रकम लेने के बावजूद न तो वीजा उपलब्ध कराया और न ही उसे विदेश भेजा गया। मामले की शिकायत विशुनपुरा पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने विशुनपुरा पुलिस को तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। इस संबंध में विशुनपुरा थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि एसपी के निर्देश पर तीन लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed