फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accountant of jaggery businessman dies under suspicious circumstances, dead body found in jungle Khirkiya village

Kushinagar News: गुड़ व्यवसायी के मुनीम की संदिग्ध हालात में मौत, जंगल खिरकिया गांव में मिला शव

Sun, 24 Dec 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 24 Dec 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Accountant of jaggery businessman dies under suspicious circumstances, dead body found in jungle Khirkiya village
पडरौना। जंगल खिरकिया निवासी उमेश गोंड (48) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार को उसका शव गांव में ही ट्रांसफार्मर के पास जमीन पर पड़ा मिला। उमेश गुड़ कारोबारी शिवपूजन जायसवाल का मुनीम था। वह शनिवार की सुबह चंदौली से गुड़ बेचकर वापस आया था। पुलिस को उमेश के पास से 85 हजार रुपये मिले। वहीं जांघ गहरा चोट का निशान मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन

जंगल खिरकिया निवासी शिवपूजन जायसवाल गुड़ का व्यवसाय करते हैं। गांव का उमेश गोंड उनका मुनीब था। शिवपूजन जायसवाल के कहने पर बृहस्पतिवार की शाम को डीसीएम से गुड़ लेकर चंदौली गया था। गुड़ बेचकर वह शनिवार की सुबह खिरकिया बाजार वापस आ गए और इसकी सूचना गुड़ व्यवसायी को दी। साथ ही गुड़ के पैसे को भी लेने के लिए कहा। साथ बनारस से तीन और व्यक्ति खिरकिया के मुख्तार, अमवा के सुदामा और भेखा भी आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इन चारों ने खिरकिया बाजार में एक साथ चाय पीया और फिर अपने-अपने घर के लिए चले गए।
विज्ञापन

उमेश गांव के सुभाष बैठा के दरवाजे पर लगे ट्रांसफार्मर के पास की जमीन पर गिरे मिले। सूचना मिलने व्यवसायी के बेटे सुनील जायसवाल व उमेश के परिजन पहुंचे। वहां ई रिक्शा से लेकर जिला अस्पताल गए। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। परिजन उनके शव को लेकर वापस घर चले आए। अंत्येष्टि के लिए जब उनके कपड़े उतारे जा रहे थे तो उनकी जांघ के पास बड़ा और ताजा घाव दिखा। इस पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी और पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। परिजनों ने उमेश की हत्या की आशंका भी जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पडरौना के कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed