{"_id":"646d0515614d1fec6e082c16","slug":"a-youth-died-in-miserable-conditions-kushinagar-news-c-7-1-178696-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नशे में लौटा घर और बिस्तर पर सोते ही हो गई युवक की मौत, घर में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नशे में लौटा घर और बिस्तर पर सोते ही हो गई युवक की मौत, घर में मचा हड़कंप
Wed, 24 May 2023 02:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Updated Wed, 24 May 2023 02:12 PM IST
सार
एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिजन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचनामा भरवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर गांव में सोमवार की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की लिखित मांग पर पुलिस ने पंचनामा बनवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।
मदरहवा निवासी बुलेट के पुत्र सोनू (25) की सोमवार की रात मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, सोनू सोमवार की शाम को चौराहे पर गया था। वहां से नशा कर घर लौटा और भोजन करने के बाद सोने चला गया। जब घर के लोग उसे उठाने पहुंचे तो वह बिस्तर पर मरा पड़ा था। युवक की मौत होने से घर में चीख-पुकार मच गई।
घटना की जानकारी किसी व्यक्ति ने पुलिस को दे दी। रात को ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने की कागजी कार्रवाई की। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद भी घर के लोग पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिजन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचनामा भरवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।