फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A youth clashed with the employees in Ramkola block, demanded security

Kushinagar News: रामकोला ब्लॉक में कर्मचारियों से उलझा युवक, सुरक्षा की मांग

Wed, 26 Mar 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 26 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
A youth clashed with the employees in Ramkola block, demanded security
रामकोला। ब्लॉक में तैनात सभी वीडीओ व कर्मचारियों ने बीडीओ को मांग पत्र देकर सुरक्षा की मांग किया। एक दिन पूर्व कार्यालय में घुसकर एक युवक ने सभी कर्मचारियों को अपशब्द बोलते हुए धमकी दिया था। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। रामकोला ब्लॉक के में कुछ दिन पूर्व प्रधान पुत्र से वीडीओ अभिषेक से विवाद हो गया था। दोनों के बीच ब्लॉक में मारपीट भी हुई थी। इस मामले में केस भी पुलिस ने दर्ज किया था। सोमवार को एक युवक ब्लॉक कार्यालय में घुसा और कर्मचारियों से किसी बात को लेकर उलझ गया।
विज्ञापन

मना करने पर सभी कर्मचारियों की खरी खोटी सुनाया और अपशब्दों का भी प्रयोग किया। मंगलवार को कार्यालय में आए जिआउर रहमान, प्रमोद कुमार, मिर्जा राशीद, सुनीता, अरविंद दिवाकर, रवि प्रताप यादव, तैमूर अंसारी, अभिषेक सिंह,जयप्रकाश सिंह, राजेश यादव,धनंजय त्रिपाठी ने बीडीओ को मांग पत्र दिया। इसमें कहा है कि ब्लॉक पर सुरक्षा का इंतजाम किया जाए। आय दिन लोग आकर उलझ रहे हैं। पूर्व में कई बार विवाद भी हो चुका है। बीडीओ राम प्रवेश ने कहा कि इसकी जानकारी पुलिस और डीएम को दी गई है। एक दो बार ब्लॉक में विवाद हो चुका है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। सुरक्षा की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed