फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A young man riding a bike dies after being hit by a bus

बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत

Sat, 26 Mar 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
A young man riding a bike dies after being hit by a bus
बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत
विज्ञापन

मेंहदीगंज चौराहे पर हुई दुर्घटना, नाराज लोगों ने बस में की तोड़फोड
मेंहदीगंज (कुशीनगर)। रामकोला थानाक्षेत्र के मेंहदीगंज चौराहे पर शनिवार रात करीब 9:30 बजे बाइक सवार दो युवक बस की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद नाराज लोगों ने बस में तोड़फोड़ की।
बताया जा रहा है कि शनिवार की रात गोरखपुर से एक बस पडरौना की तरफ जा रही थी। तकरीबन साढ़े नौ बजे यह बस मेंहदीगंज चौराहे पर पहुंची ही थी कि बाइकसवार दो युवक उसकी चपेट में आ गए। बस की रफ्तार तेज होने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलोंइतने में वहां भीड़ जुट गई। मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां रामकोला थाना क्षेत्र के पकड़ी बांगर गांव के निवासी रामबेलास और विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां डॉक्टर ने रामबेलास को मृत घोषित कर दिया, जबकि विश्वकर्मा की हालत नियंत्रण से बाहर देखकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लोगों ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

उधर, दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। इससे नाराज लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। इसकी सूचना मिलते ही रामकोला थाने से पुलिस पहुंची और बस को अपने कब्जे में ले लिया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य तक भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed