{"_id":"6817b6511244a5cc890518f4","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-bike-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-136889-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक की ठोकर से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक की ठोकर से घायल युवक की मौत
Mon, 05 May 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 05 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कोहरवलिया गांव के पास रविवार की रात करीब सात बजे तेज रफ्तार बाइक सवार की ठोकर से घायल एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोग जब तक उनके पास पहुंचे तब तक उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक भी घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और घायल युवक को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, कुबरेस्थान थाना क्षेत्र के अन्हारीबारी निवासी 45 वर्षीय सुरेश साइकिल से घर जा रहे थे। अभी वे कोहरवलिया गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से बाइक से आ रहे अहिरौली बाजार निवासी 25 सुनील की बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
साइकिल और बाइक के बीच हुई टक्कर की आवाज सुनकर जब तक वहां आसपास के लोग पहुंचे, तब तक साइकिल सवार सुरेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार सुनील सड़क किनारे अचेत पड़े मिले। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल सुनील को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
इस संबंध में थाना प्रभारी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।