फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A procession of Shri Balabhadra and Sahastrarjun Maharaj will be taken out today.

Kushinagar News: श्रीबलभद्र व सहस्त्रार्जुन महराज की आज निकाली जाएगी शोभा यात्रा

Sun, 24 Sep 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 24 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
A procession of Shri Balabhadra and Sahastrarjun Maharaj will be taken out today.
तमकुहीरोड। सेवरही स्थित श्रीकृष्ण गौशाला परिसर में शनिवार को अखिल भारतीय ब्याहुत कलवार समाज की बैठक हुई। इसमें रविवार को श्रीबलभद्र व सहस्त्रार्जुन महाराज की निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


सेवरही में अखिल भारतीय ब्याहुत कलवार समाज के अध्यक्ष ललन प्रसाद ब्याहुत ने कहा कि समाज की तरफ से कस्बे में श्री बलभद्र व सहस्त्रार्जुन महाराज की शोभायात्रा निकालकर पूजनोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्याहुत जायसवाल धर्मशाला से रविवार की सुबह आठ बजे से शोभा यात्रा निकलेगी। शोभा यात्रा कस्बे का भ्रमण करते हुए सुबह करीब दस बजे श्रीकृष्ण गौशाला पहुंचेगा, जहां श्रीबलभद्र व सहस्त्रार्जुन की पूजा और आरती होगी। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता, हरिशंकर सर्राफ, बैजनाथ गुप्ता, त्रिलोक चंद्रा, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed