{"_id":"6967f54bc5a7c1f9ae08ec82","slug":"a-pipeline-will-be-laid-in-ramkola-at-a-cost-of-two-crore-rupees-providing-access-to-clean-drinking-water-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-152754-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रामकोला में दो करोड़ से बिछेगी पाइपलाइन, मिलेगा शुद्ध पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रामकोला में दो करोड़ से बिछेगी पाइपलाइन, मिलेगा शुद्ध पेयजल
Thu, 15 Jan 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। कस्बे के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन दो करोड़ रुपये खर्च कर नई पाइप लाइन बिछाएगा। इसके साथ ही विस्तारित क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए ओवरहेड टैंक भी बनाए जाएंगे।
इसके लिए नगर पंचायत की तरफ से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन की तरफ से स्वीकृति मिलते ही कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
कस्बे के लोगों को नगर पंचायत की तरफ से अलग-अलग मोहल्लों में लगे दो ओवरहेड टैंक से पानी आपूर्ति होती है लेकिन अभी कस्बे के विस्तारित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से लोग घर में लगे साधारण नल अथवा मोहल्लों में लगे इंडिया मार्का हैंडपप का पानी पीते हैं।
इससे इन लोगों में जलजनित बीमारी होने की आशंका बनी रहती है। विस्तारित क्षेत्र के लोग पाइपलाइन के जरिए पेयजल आपूर्ति कराने की काफी समय से मांग कर रहे हैं। इस पर नगर पांचायत ने कस्बे के विस्तारित क्षेत्र के 20 गांव में भी पाइपलाइन से पेजयल आपूर्ति की योजना बनाई है। नगर पंचायत प्रशासन ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। प्रस्ताव में विस्तारित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन के अलावा ओवरहेड टैंक का निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने बताया कि कस्बे के लोगों को अभी दो ओवरहेड टैंक से पानी आपूर्ति होती है। विस्तारित क्षेत्र में अभी पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नही है। कस्बे में पहले से बिछाई गई क्षतिग्रस्त पाइप को बदलने के अलावा इन विस्तारित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने और नया ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन की तरफ से स्वीकृति मिलते ही पाइपलाइन बिछाने और ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।