फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A monkey attacked and injured four people, including a former village head, one of them seriously.

Kushinagar News: बंदर ने हमला कर पूर्व प्रधान सहित चार को घायल किया, एक गंभीर

Mon, 22 Dec 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
A monkey attacked and injured four people, including a former village head, one of them seriously.
पिपरा कनक। पटहेरवा क्षेत्र के जोगिया सोमालीपट्टी और जोनबीपट्टी गांव में दो दिनों से एक बंदर ने उत्पात मचा रखा है। उसने पूर्व प्रधान सहित चार लोगों को काटकर घायल कर दिया है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

घायलों में गांव के पूर्व प्रधान विनोद राय, शिवनंदन प्रसाद, झेलिया देवी और सहदेहिया देवी शामिल हैं। हमले के दौरान सहदेहिया देवी का पैर टूट गया, जबकि झेलिया देवी की कमर में गंभीर चोट आई है। दोनों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं शिवनंदन प्रसाद की हालत गंभीर होने पर उन्हें परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी हरिकेश बहादुर नायक ने बताया कि अब बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को सौंप दी गई है। वहीं ग्राम प्रधान रमेश प्रसाद का कहना है कि बंदर पकड़ने की जिम्मेदारी वन विभाग की है और इस बाबत विभाग से ही मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed