फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A list of *Karkhas* (key operational personnel) deployed at police stations and outposts is being prepared.

Kushinagar News: थानों व चाैकियाें में तैनात कारखास की बन रही सूची

Sat, 08 Aug 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
A list of *Karkhas* (key operational personnel) deployed at police stations and outposts is being prepared.
कुशीनगर। कसया थाने में तैनात रहे आरोपी सिपाही उमाशंकर यादव और महेंद्र यादव की करतूत के बाद पुलिस महकमे में कार्रवाई का दौर जारी है। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस अधीक्षक ने दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। अब थानों, चौकियों और कार्यालयों में तैनात कारखास पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कराई जा रही है। ऐसे पुलिसकर्मी भी जल्द कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर में छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। इसी बीच कुशीनगर के कसया थाने में तैनात दो सिपाहियों की करतूत सामने आने से महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दोनों आरोपी वर्तमान में जेल में हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर में दागी सिपाही को डायल-112 में तैनाती देने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान नाराजगी जताई थी। इसके बाद पुलिस विभाग ने दागी और विवादित छवि वाले पुलिसकर्मियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed