फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a labour died by hightension line

Kushinagar News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Mon, 04 Sep 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
a labour died by hightension line
परसा उर्फ सिरिसिया में करंट से मृत मजदूर आसिम।फाइल फोटो
सेवरही थाना क्षेत्र के परसा उर्फ सिरसिया गांव की घटना
विज्ञापन

सुबह छत का नहला करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया मजदूर


संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर/तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के परसा उर्फ सिरसिया गांव में रविवार को सुबह एक निर्माणाधीन मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क आ जाने से एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उस मकान की छत का नहला हो रहा था। उसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सेवरही थाना क्षेत्र के परसा उर्फ सिरसिया गांव के निवासी कांग्रेसी यादव के एक मंजिला मकान की छत की ढलाई हुई थी। रविवार को सुबह आठ बजे के आसपास मजदूर मकान की छत का प्लास्टर (नहला) कर रहे थे।
विज्ञापन

वहां मिश्रौली गांव का निवासी मजदूर आसिम (40) पुत्र शमसुद्दीन भी कार्य कर रहा था। उसी दौरान वह मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उस समय लाइन में बिजली प्रवाहित हो रही थी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रौली गांव के प्रधान सहित मृतक का परिवार भी घटनास्थल पर पहुंच गया। आसिम की पत्नी और उसके बच्चे दहाड़ें मारकर विलाप करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही पिपराघाट चौकी के इंचार्ज सुजीत कुमार भारती मयफोर्स मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराए। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि आसिम परिवार का अकेला कमाने वाला व्यक्ति था। पत्नी मेरुन नेशा और दो लड़कों निजाम व गुलाब का रो-रोकर बुरा हाल था।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कई और लोगों न गंवाई है जान
केस-एक
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पाइप लगाते समय तीन झुलसे, एक की मौत
बीते 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कसया थाना क्षेत्र के परसहवा गांव के पंचायत भवन पर झंडारोहण के लिए लोहे का पाइप खड़ा करते समय उसके ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से छू गया। उस समय लाइन में बिजली प्रवाहित हो रही थी। नतीजतन, पाइप में करंट उतर गया। उसकी चपेट में आने से रोजगार सेवक 45 वर्षीय मिथिलेश दुबे, सफाई कर्मचारी टिंकू सिंह और 18 साल के ग्रामीण विवेक पासवान गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें आनन-फानन कसया सीएचसी ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने रोजगार सेवक को मृत घोषित कर दिया था।

केस-दो
बीते 15 अगस्त को ही अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में मुंशरीम की 40 वर्षीय पत्नी शाहजहां सुबह करीब नौ बजे बिजली के पोल की संपर्क में अ गई थीं। बताया जाता है कि एचटी लाइन के उस पोल में करंट आने के कारण गंभीर रूप से झुलस गई थीं। परिजन उन्हें हाटा सीएचसी में लेकर गए थे, जहां इलाज के दौरान शाहजहां की मौत हो गई थी।

केस-तीन
11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 11 झुलसे
अभी बीते 13 जुलाई को ही जिले में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव घूरपट्टी में सुबह करीब आठ बजे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन और एलटी तार दोनों एक साथ टूटकर गिर गई थी। इससे गांव में करंट फैल गया। उसकी चपेट में आने से सुनैना (32), चांदनी (18), कुसुम (30), श्वेता (16), अनु (14), सोनाली (5), अविनाश (17), गुड्डी देवी (40), रमिता देवी (38), अनूप और देव सहित कुल 11 लोग चपेट में आ गए थे। लोगों ने बिजली निगम को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। झुलसे लोगों को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया था।
केस-चार
मकान निर्माण के दौरान करंट से मजदूर की हुई थी मौत, गृहस्वामी झुलसा
18 दिसंबर 2021 को हाटा कोतवाली क्षेत्र के मंगलपुर मंगरुआ गांव के झंझनपुर टोला निवासी रमाकांत के घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। दिन के करीब तीन बजे छत की ढलाई के लिए पैकौली बावन का निवासी 20 वर्षीय मजदूर कन्हैया सरिया लेकर छत पर डाल रहा था। इसी दाैरान ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से सरिया छू गई। वह सरिया से चिपका ही रह गया। उसे बचाने दौड़े रमाकांत भी झुलस गए थे। इस हादसे में मजदूर कन्हैया की मौत हो गई थी, जबकि गृहस्वामी को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।

केस-पांच
मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की हुई थी मौत, दो मजदूर झुलसे
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार में 12 अक्तूबर 2020 को मठिया निवासी सुजीत सिंह का गुरवलिया बाजार में स्थित मकान की दूसरी मंजिल का काम चल रहा था। मजदूर नीचे से लोहे का पाइप पकड़ा रहे थे। उसी दौरान अनियंत्रित होकर गुरवलिया बाजार निवासी राजमिस्त्री 55 वर्षीय जवाहिर खरवार करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, दो मजदूर मठिया निवासी 19 वर्षीय अनीस और ठाड़ीभार के 38 वर्षीय श्यामबदन गंभीर रूप से झुलस गए थे।

वर्जन-
हाइटेंशन लाइन के नीचे घर बनवाना हो तो पहले लाइन शिफ्ट कराएं
यदि हाईटेंशन लाइन के नीचे किसी को घर बनवाना हो तो पहले बिजली निगम कार्यालय आकर लाइन शिफ्ट कराने के लिए प्रार्थनापत्र देना चाहिए। एस्टीमेट बनवाया जाता है। लाइन शिफ्ट करने में जो खर्च आता है, उसका शुल्क जमा करना होता है। उसके बाद लाइन शिफ्ट कर दी जाती है। सड़क से 20 फीट और हाइटेंशन लाइन से तीन फीट की दूरी पर ही घर बनवाना चाहिए। हाइटेंशन लाइन के पास घर बनवाना हमेशा खतरनाक होता है। यह समस्या पीढ़ी दर पीढ़ी बनी रहती है। इसलिए घर बनवाने से पहले लाइन शिफ्ट जरूर करा लेना चाहिए। क्योंकि ऐसे मामलों में हादसे पर मुआवजा देने का भी कोई प्रावधान नहीं है।
-राकेश मोहन, अधीक्षण अभियंता, विद्युत, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed