{"_id":"64c16a560bc5c0ef240fff94","slug":"a-body-cut-by-train-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-2158-2023-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में हादसा: पूरी रात लाश को रौंदती रहीं ट्रेनें, शर्मशार हुई मानवता; नहीं हो सकी शव की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में हादसा: पूरी रात लाश को रौंदती रहीं ट्रेनें, शर्मशार हुई मानवता; नहीं हो सकी शव की शिनाख्त
Thu, 27 Jul 2023 03:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Updated Thu, 27 Jul 2023 03:42 PM IST
सार
स्टेशन अधीक्षक प्रेम कुमार ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर कोई हादसा हो या लाश दिखे तो ट्रेन चालकों को इसकी जानकारी नजदीकी रेलवे स्टेशन पर देनी चाहिए, लेकिन चालक इसेे नजरअंदाज कर रहे हैं। रात को जानकारी मिली होती तो स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई होती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-नरकटियागंज रेलवे लाइन पर बुधवार को सुबह 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली। रूट से गुजरने वाली ट्रेनें रातभर लाश को रौंदती रहीं। ट्रेन चालकों ने भी इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक को देनी उचित नहीं समझा। शव का पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मुजहना गांव के सामने ईंट-भट्ठे के पास रेलवे ट्रैक की दोनों पटरियों के बीच में 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली। इसका हाथ-पैर कटा था और सिर में भी चोटें थीं। भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने बुधवार को सुबह सात बजे देखा। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर काम कर रहे रेलकर्मियों को इसकी जानकारी लोगों ने दी। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर एक घंटा बाद अहिरौली बाजार थाने की पुलिस पहुंची। शव को ट्रैक से किनारे किया। मृतक की जेब से पिपराइच से हरिनगर स्टेशन तक का टिकट मिला। टिकट लेने का समय मंगलवार की रात 10 बजे का था।
विज्ञापन
लाश की दुर्गति देखकर गांववाले बोले कि मानवता भी शर्मशार हो गई। रात को इस रूट से पांच ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन किसी भी ट्रेन के चालक ने नजदीकी स्टेशनों के अधीक्षक को इसकी जानकारी नहीं दी और लाश के ऊपर से ट्रेनें गुजरती रहीं। ऐसे लापरवाह ट्रेन चालकों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए।
अहिरौली बाजार के थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक ने इसकी जानकारी दी है। लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।