{"_id":"70-96903","slug":"Kushinagar-96903-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसों में तीन की मौत
Kushinagar
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। जिले में अलग-अलग हुई दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पटहेरवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर सेंट्रल बैंक फाजिलनगर के पीछे सड़क पार करते समय एक वृद्ध बस की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। बिहार के गोपालगंज जिले के जादवपुर निवासी 62 वर्षीय केदार पांडेय अपने पुत्र अनिल कुमार के साथ फाजिलनगर में एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। सोमवार को दोपहर बारह बजे नेशनल हाइवे के पास ओवर ब्रिज क्रासिंग के बाद सेंट्रल बैंक के पीछे बस से उतरे। रोड पार करते समय केदार पांडेय गोरखपुर से तमकुही जाने वाली बस की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके पुत्र उनको फाजिलनगर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने केदार पांडेय को मृत घोषित कर दिया। घटना के करीब ढाई घंटे बाद भी पटहेरवा पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हो पाई। चौकी ईंचार्ज यादवेंद्र पांडेय का कहना है कि उनको ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
दूसरी घटना के तहत सोमवार को कुशीनगर स्थित रामाभार स्तूप के समीप एक लग्जरी गाड़ी के पेड़ से टकरा जाने की वजह से उसमें सवार दो युवतियां और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी कसया लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख तीनों युवकों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां एक युवक की मौत हो गई तथा दो युवकों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। संतकबीरनगर के महुली निवासी रुचिका और दिपाली अपने दो परिचितों के साथ कुशीनगर घूमने आईं थीं। रुचिका के मुताबिक यहां से जाने के लिए सभी लोग गाड़ी में सवार हुए और देवरिया बाईपास रोड से एनएच के लिए निकले। इसी बीच रामभार स्तूप के समीप शाम लगभग ढ़ाई बजे हुई इस दुर्घटना में लग्जरी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज प्रियंबद मिश्र मौके पर पहुंचे तथा एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाए। दोनों युवतियों को कम चोट लगी थी, जबकि तीनों युवकों की हालत गंभीर थी। डॉक्टर ने युवकों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल भेज दिया और युवतियों को वहीं भर्ती कर लिया। जिला अस्पताल पहुंचे तीनों युवकों में से एक ने दम तोड़ दिया, जबकि दो युवकों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में चौकी प्रभारी प्रियंबद मिश्र का कहना है कि मृतक का नाम मालूम नहीं हो पा रहा है, एक युवती के परिवारीजन को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही मृतक का नाम पता चल सकेगा। तीसरी घटना के तहत हाटा के नाऊमुंडा गांव के चौराहे पर रविवार की शाम एक कार की चपेट में दो लोग आ गए। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। नाऊमुंडा गांव के 55 वर्षीय रामकेवल सिंह और भुआल यादव चौराहे पर खड़े थे। उसी समय एक कार तेज गति से आई और दोनों लोग उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। घायलों को गांववालों ने हाटा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने रामकेवल सिंह को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल भुआल यादव को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मृतक के पुत्र परमहंस सिंह की तहरीर पर हाटा कोतवाली में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।