{"_id":"70-96838","slug":"Kushinagar-96838-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशाल दौड़ के लिए 170 धावकों का चयन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशाल दौड़ के लिए 170 धावकों का चयन
Kushinagar
Updated Mon, 13 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के अवसर पर लखनऊ से शुरू होने वाली मशाल दौड़ के लिए 60 धावकों का चयन किया गया है। वहीं शहीद मेजर के पैत्रिक गांव से प्रतियोगिता स्थल के लिए 170 धावकों का चयन किया गया। मशाल दौड़ में भाग लेने के लिए लखनऊ से फाजिलगर के लिए 500 लोगों ने तथा शहीद मेजर के पैत्रिक गांव चंद्रौटा से फाजिलनगर के लिए 2000 लोगों ने आवेदन किया था। चयन के लिए रविवार को सभी लोगों को स्थानीय एसवीएम पीजी कॉलेज के क्रीड़ास्थल में बुलाया गया था। पावानगर इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक गामा यादव की देखरेख में बीस-बीस धावकों की टोली बनाकर दौड़ शुरू कराई गई। वरीयता के आधार पर तीन-तीन धावकाें का चयन किया गया। चयन करने वाले लोगों जेपी रावत, आईए खान शामिल रहे। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष शत्रुमर्दन प्रताप शाही, राजन शुक्ला, संजय पांडेय, विनीत कुमार बंटी, सत्येंद्र सिंह, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन