{"_id":"70-96835","slug":"Kushinagar-96835-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेंद्र अध्यक्ष घोषित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेंद्र अध्यक्ष घोषित
Kushinagar
Updated Mon, 13 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल तमकुहीराज इकाई के अध्यक्ष पद का चुनाव गहमागहमी के बीच रविवार को हो गया। हरेंद्र तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 35 मतों से पराजित किया। पूर्व कार्यक्रम के तहत रविवार को मतदान शुरू हो गया। मतदान समाप्ति के बाद संगठन के जिलाध्यक्ष द्रव्यलाल गुप्त की देखरेख में मतगणना शुरू हुई। कुल पड़े मत से सर्वदेव गुप्ता को 273, सुभाष चौरसिया को 116, हरेंद्र तिवारी को 308 मत मिले। एक मत अवैध पाया गया। हरेंद्र तिवारी 35 मतों से विजयी घोषित किए गए। मतदान सकुशल कराने में राजेश कुमार चौरसिया, प्रद्युम्न चौरसिया, अमरनाथ पांडेय, नथुनी सिंह, सच्चितानंद जायसवाल, भीम गुप्ता, प्रदीप सोनी का प्रमुख योगदान रहा। हरेंद्र तिवारी के निर्वाचित होने पर निवर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह पटेल, कमलेश यादव, पीएन पांडेय, मैनेजर चौहान, गफूर अंसारी, रंजन राय, आलोक मिश्र, परमेश्वर मद्धेशिया, रामप्रसाद यादव, लल्लन मद्धेशिया, ज्ञानचंद तिवारी, सुनील जायसवाल आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन