फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सवारी गाड़ी की संख्या बढ़ाने के लिए धरना

सवारी गाड़ी की संख्या बढ़ाने के लिए धरना

Mon, 13 Oct 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Mon, 13 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज-थावे रूट पर सवारी गाड़ी की संख्या बढ़ाए जाने और नियमित एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े लोगों ने पडरौना रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार को धरना दिया। लगभग चार घंटे तक चला धरना मंडल वाणिज्य निरीक्षक को देने के बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सेवरही व्यापार मंडल अध्यक्ष धामबाबू वर्मा की अगुवाई में पडरौना रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचे व्यापारी दिन में लगभग 11 बजे धरना पर बैठ गए। इस दौरान व्यापारी नेताओं ने मांग उठाई कि सिवान से थावे तक चलने वाली सवारी गाड़ी संख्या-55107, 55109 और 55111 को कप्तानगंज वाया गोरखपुर होकर चलवाया जाए, सिवान से गोरखपुर के सुबह सात बजे और गोरखपुर से सिवान के लिए दोपहर बाद एक बजे नई गाड़ी चलवाई जाए। इसके अलावा समर एक्सप्रेस छपरा-लखनऊ त्रैसाप्ताहिक को नियमित किया जाए, थावे-मसरख छोटी लाइन को बड़ी लाइन बनाई जाए। साथ ही साथ थावे-कप्तानगंज रूट से लंबी दूरी के लिए नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों का संचलन शुरू किया जाए। व्यापारियों ने कहा कि अगर हमारी मांगों को नहीं माना गया तो जनांदोलन और रेल चक्का जाम करने को बाध्य होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के जिला संरक्षक ओमप्रकाश वर्मा ने की तथा संचालन सुखदेव रौनियार ने किया। धरनास्थल पर पहुंचे मंडल वाणिज्य निरीक्षक महेंद्र शुक्ल ने व्यापारियों का मांगपत्र लेकर रेलवे के उच्चधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लगभग तीन बजे धरना समाप्त हो गया। धरने को रालोद जिलाध्यक्ष रामभवन राव, प्रमोद सिंह, बसपा नेता दयानाथ निगम, अजय गुप्ता, छात्रनेता विवेकानंद मिश्रा ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed