{"_id":"70-96779","slug":"Kushinagar-96779-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर किसान की मौत
Kushinagar
Updated Sun, 12 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के सरपतही गांव में शनिवार को सागौन के पेड़ में हाइटेंशन करंट प्रवाहित हो जाने की वजह से एक किसान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरपतही गांव निवासी उदयभान दूबे (उम्र 55 वर्ष) शनिवार को दिन में अपने खेत में काम कर रहे थे। धूप तेज होने की वजह से वह पास में स्थित सागौन के पेड़ के नीचे आराम करने चले गए। उस दौरान पेड़ के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली का ढीला होने की वजह से सागौन के पेड़ की संपर्क में आ गया था और उसमें करंट प्रवाहित होने लगा। जैसे ही उदयभान दूबे पेड़ के पास बैठे उनको करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन