फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   चेकपोस्ट बंद, कैसे लगे टैक्स चोेेरी पर लगाम

चेकपोस्ट बंद, कैसे लगे टैक्स चोेेरी पर लगाम

Fri, 03 Jan 2014 05:43 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Fri, 03 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बिहार की सीमा से सटे कुशीनगर जिले के सीमावर्ती इलाकों से वाणिज्य कर विभाग के चेकपोस्ट बंद हो जाने से टैक्स चोरी पर लगाम नहीं लग पा रही है। क्योंकि न तो अब उतने अधिकारी और कर्मचारी रह गए हैं और न ही वहां अन्य कोई संसाधन। जिले पर मौजूद वाणिज्य कर विभाग का सचल दल सूचना मिलने के बाद जब तक पहुंचता है, ट्रक या अन्य वाहन वहां से जा चुके होते हैं।
विज्ञापन

जिले की सीमा तीन तरफ से बिहार से सटती है। इसके अलावा पनियहवा से कुछ दूर जाने पर नेपाल की सीमा शुरू हो जाती है। जिले में तेरह छोटे-बड़े रास्ते हैं, जो बिहार से जुड़े हुए हैं। सेल टैक्स की चोरी रोकने के लिए वाणिज्य कर विभाग के तीन चेकपोस्ट हुआ करते थे। ये चेकपोस्ट तमकुहीराज, चखनी और समऊर बाजार में थे। इनके अलावा तमकुहीराज में हाईवे पर नाइट विजन कैमरा लगा था। यहां दो विभागीय अधिकारी तैनात किए गए थे। इन चेकपोस्ट से गुजरने वाले वाहनों के बिल, कागजात और प्रपत्राें की जांच करने के बाद उन्हें जाने दिया जाता था। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम भी होती थी। लेकिन वर्ष 2008 में सभी चेकपोस्ट बंद कर दिए गए। उस समय अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या करीब 54 थी। वर्तमान में टैक्स चोरी रोकने के लिए जिले पर केवल एक मोबाइल यूनिट है, जिसमें एक असिस्टेंट कमिशभनर, एक वाणिज्य कर अधिकारी, एक वरिष्ठ लिपिक, चालक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होता है। यह सचल दल सूचना मिलने पर छापेमारी या मौके पर जाकर जांच करता है। जब तक सचल दस्ता वहां पहुंचता है, वाहन वहां से जा चुके होते हैं। इससे सेल टैक्स चोरी पर लगाम नहीं लग पा रही है। इन चेकपोस्ट के बंद हो जाने से टैक्स चोरी में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

कोट
कुशीनगर काफी संवेदनशील जनपद है। चेकपोस्ट बंद हो जाने से टैक्स चोरी पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। एक मोबाइल यूनिट ही है, जिसके जिम्मे पूरा जनपद है। सूचना मिलने पर जब तक पहुंचते हैं, वाहन चले जाते हैं। अभी दोनों हाईवे पर दो, स्टेट गवर्नमेंट की सड़क पर एक के अलावा कई महत्वपूर्ण स्थानों पर चेकपोस्ट की आवश्यकता है। चेकपोस्ट पुन: खोले जाने के लिए कमिश्नर को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम सिंह यादव
असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर/सचल दल प्रभारी
कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed