फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Thu, 02 Jan 2014 05:43 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Thu, 02 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने सहित खरवार समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रादेशिक खरवार समाज ने सातवें दिन भी धरना दिया। कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दे रहे इन लोगों ने नये साल पर उत्सव भी मनाने से इंकार कर दिया। खरवार समाज के लोगों का कहना था कि यदि इनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन और उग्र होगा।
विज्ञापन

सातवें दिन धरना को संबोधित करते हुए प्रादेशिक खरवार सभा के प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मी खरवार ने कहा कि बीते छह दिनों से खरवार समाज अपनी मांगों को लेकर डीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रहा है, किंतु प्रशासन की ओर से अब तक इनकी मांगों को अनसुना किया गया है। अगर शीघ्र ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो खरवार समाज सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होगा। जिलाध्यक्ष अमेरिकन खरवार ने कहा कि यदि प्रमाण पत्र जारी करने में प्रशासन आनाकानी करता है तो खरवार समाज की महिलाएं पूरे प्रदेश से आकर इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेगा। धरना-प्रदर्शन को रूदल खरवार, डॉ. बच्चा खरवार, रमेश खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम खरवार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विनोद खरवार, सूर्यनाथ खरवार, रविंद्र खरवार, दीपराज खरवार, अभिषेक, राजेंद्र, कपिलदेव, मिथिलेश, ओमप्रकाश, रामबिलास खरवार, संजय खरवार, दिनेश खरवार, बजरंग बहादुर, बसंत खरवार, राधाकृष्ण, शिवजी, उषा, राधिका देवी, कांती देवी, शीला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवीनीकरण के लिए प्रेरकों ने जारी रखा धरना
पडरौना। नवीनीकरण और बकाए मानदेय के लिए प्रेरकों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट के बाहर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे प्रेरकों ने कहा कि इस बार मांगें पूरी होने तक वे धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीनीकरण और बकाए मानदेय के भुगतान सहित कई अन्य मांगों को लेकर आंदोलित प्रेरकों ने मंगलवार को भी कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। यह लोग 1237 प्रेरकों के नवीनीकरण, 28 माह से बकाया मानदेय का भुगतान, लाठी चार्ज के बाद दर्ज मुकदमे को वापस लेने, डॉयट प्राचार्य और सदर एसडीएम के विरुद्ध कार्रवाई करने सहित अन्य कई मांगों को लेकर बुधवार को धरना दे रहे थे। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में धरना दे रहे प्रेरकों ने कहा कि इस आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। प्रेरकों के धरने बच्चा सिंह, कृष्ण कुमार, प्रेरक संघ के सत्येंद्र कुमार यादव, सत्यम कठेरिया, कृष्ण प्रताप, हरेंद्र कुशवाहा, त्रिलोकी नाथ तिवारी, चंद्रहास कुमार वर्मा, रामव्यास पटेल सहित कई लोग मौजूद थे।

कुनबा का अनशन जारी
पडरौना। बैनामे की भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव के चरगहां टोला निवासी वाजिद अली का कुनबा बुधवार को भी अनशन पर रहा। इन लोगों की मांग है कि मामले की जांच करते हुए राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर कब्जा दिलाया जाए। जब तक मांग नहीं पूरी होगी, तब तक अनशन जारी रहेगा। अनशन करने वालों में तबरुकुन नेशा, नसीम अंसारी, जाकिर हुसैन, हेदायत अंसारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed