फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   नये साल का स्वागत किया अपने-अपने अंदाज में

नये साल का स्वागत किया अपने-अपने अंदाज में

Fri, 03 Jan 2014 05:44 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Fri, 03 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। नये साल का स्वागत पडरौना शहर के युवाओं ने बुधवार को अपने-अपने अंदाज में किया। नगर के कई स्थानों पर युवाओं ने डीजे और दावत का कार्यक्रम रखा। इसमें युवा पूरी रात झूमते रहे। युवाआें का एक झुंड कुछ दिनों पहले लोगों से एकत्र किए गए पुराने कपड़ों को गरीबों में बांटकर नए साल पर तोहफा दिया तो वहीं श्री नटराजन म्युजिक एकेडमी के कलाकारों ने केक काटकर अपनी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

पडरौना शहर के सुभाष चौक, बेलवा चुंगी, सब्जी मंडी, कोठा दरबार सहित कई स्थानों पर युवाओं ने डांस कम्पटीशन का आयोजन किया था। रात से ही डांस कम्पटीशन शुरू हो गया। रात के जैसे ही बारह बजा, आतिशबाजी शुरू हो गई और देर रात तक चलती रही। कुछ स्थानों पर युवकों ने मोमबत्ती जलाने और केक काटने का कार्यक्रम भी रखा था।
विज्ञापन

उदित नारायण पीजी कालेज पडरौना के प्राचार्य डॉ. जयगोविंद मिश्र के निर्देशन में हमारी टीम उसकी सोच संगठन के सदस्याें ने पहले से एकत्र किए गए पुराने कपड़ों को कॉलेज रोड, मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे और अन्य मलिन बस्तियों में जाकर निर्बल और असहाय लोेगों को वितरित किया। युवाओं और छात्रों ने कहा कि यह कपड़े उन लोगों ने निर्धन व्यक्तियों को देने के लिए एकत्र किए थे, ताकि इस ठंड में उन्हें ठिठुरना न पड़े। प्रिंस तिवारी ने बताया कि पुराने कपड़े वे लोग 15 दिसंबर से ही एकत्र कर रहे थे। इस संगठन का गठन इसलिए ही किया गया है ताकि गरीब, निर्बल और असहाय लोगों की मदद की जा सके। प्राचार्य के साथ संगठन के संरक्षक प्रिंस तिवारी, संयोजक अभिषेक सैनी, छात्रनेता योगेश कुमार सिंह, संजीव शुक्ला, जयराम मिश्र, प्रिंस मिश्र, शेखर सिंह, अरुण राय, प्रदीप मोदनवाल, विकास गुप्ता, देवानंद मोदनवाल, प्रमोद शर्मा, हृदेश पाल, सुकुल प्रसाद सहित कई छात्र मौजूद थे। उधर, श्री नटराजन म्युजिक एकेडमी के कलाकारों ने भी नये साल की शुरुआत खास अंदाज में की। कलाकारों ने सबसे पहले नये दिन का केक काटकर स्वागत किया। फिर मोमबत्ती जलाकर लोगों का जीवन प्रकाशपूर्ण होने की कामना की। इसके बाद नृत्य प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा पडरौना शहर के तमाम लोग कुशीनगर, अनुसुइया धाम मंदिर, मदनपुर देवी मंदिर और अन्य दर्शनीय स्थलों पर गए और वहां नये साल को विविध तरीके से मनाया। शहर में भी जगह-जगह गुब्बारे और खिलौने बिक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed