{"_id":"70-76353","slug":"Kushinagar-76353-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसाई बना रहे प्रचारक को पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसाई बना रहे प्रचारक को पुलिस ने खदेड़ा
Kushinagar
Updated Sun, 17 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा (कुशीनगर)। कस्बे में एक हिन्दू को उसके घर पर ही ईसाई बनाने का प्रयास किया जा रहा था। शनिवार को इसकी भनक हियुवा और विहिम के नेताओं को लग गई। कार्यकर्ताओं ने धर्म प्रचारक को रोका। नायब दरोगा ने मौके पर पहुंचकर धर्म प्रचारक को खदेड़ दिया।
खड्डा कस्बे के वार्ड नंबर-पांच निवासी दलित सीताराम के यहां जून माह से ही महराजगंज जिले के एक व्यक्ति का आना-जाना था। महराजगंज जिले के सिसवा बाजार के रहने वाले इस व्यक्ति ने खड्डा क्षेत्र में अपने सहयोगी बने रखे हैं। लोगों को प्रलोभन और बीमारी ठीक होने का झांसा देता है। साथ ही ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता है।
शनिवार को इस व्यक्ति ने सीताराम के घर पहुंचकर अपना कार्य शुरू किया। इसकी भनक विहिम के सहमंत्री लल्लन गुप्ता और अन्य लोगों को लग गई। विहिम और हियुवा कार्यकर्ताओं ने खड्डा कस्बे में पहुंचकर पूछताछ की। पूरी तरह से उस धर्म प्रचारक के प्रभाव में आ चुके सीताराम ने बताया कि ईसाई मंत्र से उनकी बीमारी ठीक हो गई। हियुवा और विहिम के कार्यकर्ताओं ने धर्म प्रचारक को पुन: क्षेत्र में दिखाई न देने की चेतावनी दी। इस दौरान खड्डा कस्बे के नायब दरोगा गुरुपाल सिंह ने भी पहुंचकर पड़ताल की और धर्म प्रचारक को डांटते हुए वहां से भगा दिया। लल्लन गुप्ता ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि हिन्दू धर्म विरोधियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन बड़ा आंदोलन छेड़ेगा। लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है किंतु प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।