{"_id":"70-53424","slug":"Kushinagar-53424-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की किसानों के साथ बातचीत जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की किसानों के साथ बातचीत जारी
Kushinagar
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। मैत्रेय परियोजना की वापसी की खबरों को लेकर बनी गरमाहट से प्रशासन ने खुद को फिलहाल अलग ही रखा है। ऊहापोह की स्थिति जरूर दिख रही है, लेकिन प्रशासन अभी भी किसानों से जमीन को लेकर बातचीत जारी रखे है। 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण टली बैठक बहुत जल्दी हो सकती है। लेकिन यदि इस बीच परियोजना वापसी की कोई आधिकारिक सूचना प्रशासन के पास आई तो मामला शासन को रेफर कर दिया जाएगा।
मैत्रेय परियोजना की वापसी की खबर के बाद भी कोई औपचारिक सूचना न मिलने के कारण प्रशासन की ओर से किसानों को मनाने का क्रम पहले की तरह जारी रखने की बात कही जा रही है। जमीन लेने के क्रम में इधर कुछ महीने से डीएम रिग्जियान सैंफिल ने प्रयास तेज किए थे। शुरुआती दौर में किसानों की लगातार सहमति भी मिली। प्रशासन उत्साहित भी हुआ, लेकिन 13 सितंबर को पर्यटन सचिव मनोज कुमार के साथ किसानों की बैठक में मैत्रेय विरोधी किसान भारी साबित हुए। इसके बाद एक तरह से प्रशासन भी किसानों के विरोध को देखते हुए बैकफुट पर आ गया था। इसके बाद पहले की तरह सक्रिय प्रयासों की कड़ी नहीं जुड़ सकी।