{"_id":"70-52722","slug":"Kushinagar-52722-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर कैंप लगाने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर कैंप लगाने का आदेश
Kushinagar
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। विकलांगों की दिक्कतों को देखते हुए उनके प्रमाण पत्र के लिए ब्लाक स्तर पर लगे कैंप कसया और हाटा ब्लाक में फ्लाप हो गए। हाटा के दो कैंपों में मात्र 42 प्रमाण पत्र जारी हुए तो कसया में 69 विकलांगों को ही प्रमाण पत्र मिला। डीएम रिग्जियान सैंफिल ने इस पर नाराजगी जताते हुए फिर से कैंप लगवाने का निर्देश दिया है।
विकलांग प्रमाण पत्र हर बुधवार को जिला मुख्यालय पर मेडिकल बोर्ड की परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर बनता है। बोर्ड में हड्डी, आंख, कान, नाक, गला आदि रोगों के विशेषज्ञ डाक्टर होते हैं, जो विकलांगों की वर्तमान स्थिति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट आवेदन पत्र पर लिखते हैं। इसी के आधार पर उसी दिन सीएमओ कार्यालय विकलांग प्रमाण पत्र जारी करता है। विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हर बुधवार को मुख्यालय पर भीड़ जुटती है, जिससे अव्यवस्था तो होती ही है, दलाल भी सक्रिय हो जाते हैं। डीएम ने विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने की व्यवस्था कलेक्ट्रेट सभागार में करा दी थी। बावजूद इसके दिक्कतें कम नहीं हो रही थीं। इसके बाद डीएम ने सभी ब्लाक मुख्यालयों पर विशेष कैंप लगाकर प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया। डीएम कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक इस विशेष कैंप के तहत कसया और हाटा ब्लाक में सबसे कम प्रमाण पत्र बने हैं। कसया ब्लाक में केवल 69 और हाटा ब्लाक में 42 प्रमाण पत्र जारी हुए। डीएम ने इन दोनों ब्लाकों के बीडीओ को फिर से कैंप लगवाकर प्रमाण पत्र बनवाने का निर्देश दिया है। कसया में 19 नवंबर को और हाटा में 20 नवंबर को कैंप लगेगा। आयोजन की सारी जिम्मेदारी वहां के बीडीओ और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की होगी।