फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   92 cases of stubble burning, action taken on only seven

Kushinagar News: पराली जलाने के 92 मामले, सिर्फ सात पर की कार्रवाई

Tue, 25 Nov 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 25 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
92 cases of stubble burning, action taken on only seven
पडरौना। जिले में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन की तरफ किए प्रयास विफल साबित हो रहा है। अब तक पराली जलाने के 92 मामले सामने आए हैं। इसमें सर्वाधिक मामले हाटा तहसील क्षेत्र के हैं। इनमें से सात मामले में कार्रवाई कर 17500 रुपये जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने बताया कि डीएम महेंद्र सिंह तंवर की तरफ से राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों को पराली जलाने की घटना के संबंध में कार्रवाई करने में शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बिना स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम या पराली प्रबंधन के यंत्र के साथ धान कटाई कर रहे कंवादन हार्वेस्टरों को तत्काल सीज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसानों से उन्नतशील कृषि यंत्रों जैसे मल्चर, रोटरी स्लैशर, स्ट्रा रीपर एवं पैडी स्ट्रा आदि का प्रयोग कर पराली का उपयोग खेत में ही किया जा सकता है। जिन गांवों में एक से अधिक घटनाएं प्रकाश में आई है उनके प्रधानों को भी निर्देश जारी कर क्षेत्र में पराली जलने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की तरफ से पराली प्रबंधन के लिए बायो डी कंपोजर की व्यवस्था की गई है। इसका वितरण राजकीय बीज भंडारों से किसानों को निशुल्क कराया जा रहा है।

वहीं देखा जाय तो पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन की तरफ किए प्रयास विफल साबित हो रहा है। अब तक पराली जलाने के 92 मामले सामने आए हैं। त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed