फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   agitation for bridge

खिरकिया पुल के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Sat, 02 Feb 2019 11:52 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 02 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
agitation for bridge
खिरकिया पुल बनाने कि मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में एएसडीएम को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। जर्जर और संकरे पुल के निर्माण व चौड़ीकरण के लिए खिरकिया बाजार के व्यापारियों और छात्रों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। एएसडीएम को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि 15 दिनों के अंदर पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे लोग आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

 

व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन यादव की अगुवाई में लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। एएसडीएम को ज्ञापन दिया। बताया कि खिरकिया बाजार में स्थित पुल जर्जर और संकरा हो गया है। इसी पुल से होकर बिहार में भी आवागमन होता है। पुल जर्जर और संकरा हो जाने से हर दिन यहां पर जाम लगा रहता है। इससे राहगीरों को तो दिक्कत होती ही है, अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

विज्ञापन

 

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पुल निर्माण को लेकर कई बार ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक इसको लेकर न तो जिला प्रशासन गंभीर है और न ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि। भारी वाहनों के गुजरने से यह पुल कभी भी टूट सकता है। इससे क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन बंद हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ, तो क्षेत्र के व्यापारी, छात्र व किसान आंदोलन करेंगे। इस दौरान रामप्रताप कुशवाहा, विजय कुशवाहा, एजाज अहमद, राजेश गुप्ता, इनायत अंसारी, अजीत राजभर, राजू खरवार, इरशाद अंसारी, रामअशीष कुशवाहा, तेजप्रताप तिवारी, जीउत चौहान, रामजीत राजभर, सुनील गुप्ता, पोतन, विकास यादव, राकेश, जयप्रकाश, कृष्ण, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed