फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पॉलिथीन पर पाबंदी

पॉलिथीन पर पाबंदी

Fri, 13 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन पर पाबंदी
शहर में प्रतिदिन तीन क्विंटल पॉलिथीन की खपत
विज्ञापन

विकल्प की तलाश में जुटे व्यवसाई, प्रशासन चलाएगा 15 से अभियान
नगर पालिका भी आज से शुरू करेगा जागरूकता अभियान
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। शहर में रोज औसतन तीन क्विंटल पॉलिथीन की खपत होती है। इसका सबसे अधिक प्रयोग किराना, सब्जी और जनरल स्टोर पर होता है। 15 जुलाई से पॉलिथीन पर रोक लगा दिए जाने से व्यापारी नए विकल्प की तलाश कर रहे हैं। वहीं इस प्रतिबंध को अमली जामा पहनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू दी गई हैं। डीएम ने 15 जुलाई से जिले भर में अभियान चलाकर पॉलिथीन की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। नगर पालिका प्रशासन भी शनिवार से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।
शहर में पॉलिथीन की थैली बेचने की छह बड़ी दुकानें हैं। दुकानदारों के अनुसार पॉलिथीन की बिक्री किलोग्राम के हिसाब से होती है। एक किलोग्राम वजन के पैकेट में छोटे पॉलिथीन 800 पीस और बड़े 600 पीस होते हैं। अब इसके उपयोग पर पाबंदी की घोषणा के बाद दुकानदार कपड़े का झोला मंगाना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं व्यापारी:
व्यापार मंडल के सदस्य सुधीर जायसवाल का कहना है कि सरकार का यह निर्णय सराहनीय है। बाजार में इसे प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए प्रशासन का सहयोगी बनकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी सुरेंद्र जायसवाल का कहना है कि कम कीमत में पॉलिथीन मिल जाता है। इसके प्रतिबंधित हो जाने से नए विकल्प की तलाश की जा रही है।

क्या कहते है ग्राहक:
शहर निवासी मनोज सिंह का कहना है कि पॉलिथीन के प्रयोग से जलनिकासी की व्यवस्था प्रभावित होती है। इस पर प्रतिबंध लगाकर सरकार ने बेहतर निर्णय लिया है। शहर के ही मंतोष जायसवाल का कहना है कि पॉलिथीन पर पाबंदी का निर्णय उचित है। बाजार में खाली हाथ जाने की बजाय घर से झोला लेकर निकलने की आदत डालनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed