फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बहुप्रतीक्षित मैत्रेय परियोजना को जमीन पर उतारने में पांच वर्ष लगेंगे

बहुप्रतीक्षित मैत्रेय परियोजना को जमीन पर उतारने में पांच वर्ष लगेंगे

Fri, 17 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित मैत्रेय परियोजना को जमीन पर उतारने में पांच वर्ष लगेंगे
200 फीट ऊंची भगवान बुद्ध की स्टैच्यू होगी स्थापित
विज्ञापन

- बेसमेंट में मेडिटेशन सेंटर बनाया जाएगा, ली गई भूमि में चाहरदीवारी का भी काम होगा
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। कुशीनगर की मैत्रेय परियोजना के तहत अब 200 फीट ऊंची भगवान बुद्ध की स्टैच्यू स्थापित होगी। इसमें लगभग 24 माह का समय लगेगा। इसके बेसमेंट में एक मेडिटेशन सेंटर भी बनाया जाएगा, जिसमें बौद्ध भिक्षु और आने वाले विदेशी बौद्ध धर्मानुयायी पूजा-अर्चना और ध्यान कर सकें।
ये बातें ट्रस्ट की एग्जक्यूटिव डॉयरेक्टर वर्जीनिया रोचे ने कहीं। वह बृहस्पतिवार को कुशीनगर में मैत्रेय प्रोजेक्ट ट्रस्ट के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहीं थी। डॉयरेक्टर ने कहा कि परियोजना को पूरी तरह से जमीन पर उतारने में पांच वर्ष का समय लगेगा। विकास के कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा कराए जाएंगे। स्टैच्यू कहां से बनकर यहां लगेगी की सवाल पर कहा कि परियोजना से जुड़े विकास के कार्य भारतीय कंपनियों और लोगों के माध्यम से ही पूरा कराया जाएगा। स्टैच्यू का वजन 500 टन होगा।
विज्ञापन

00000
मैत्रेय ट्रस्ट पर्यावरण संरक्षण को दस हजार लगाएंगे पौधे
निदेशक वर्जीनिया ने कहा कि मैत्रय परियोजना को लेकर कई अन्य योजनाएं भी हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए मैत्रेय ट्रस्ट की ओर से कुशीनगर में दस हजार पौधों के रोपण करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए कई पौधशालाओं से संपर्क कर पौधों के लिए व्यवस्था कर लिया गया है। यह पौधरोपण हिरण्यवती नदी के किनारे किया जाएगा, जिसमें स्कूली बच्चों में प्रमुख तौर पर एनसीसी कैडेटों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed