{"_id":"5979cb984f1c1b8d548b484f","slug":"81501154200-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन हाइवे पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन हाइवे पर हादसा
Updated Thu, 27 Jul 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर पिपरा रज्जब गांव के सामने बृहस्पतिवार की सुबह दो ट्रकों के बीच ओवरटेक के प्रयास में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। फाजिलनगर सीएचसी के डॉक्टरों ने खलासी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इस हादसे के चलते एक तरफ का लेन पर काफी देर तक आवागमन ठप रहा।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब पांच बजे पिपरा रज्जब गांव के सामने कसया की तरफ से आ रहे कोयला लदे ट्रक को आलू लदे ट्रक के चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस कोशिश में गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे वाले ट्रक से टकरा गई। उस वक्त सड़क पर टहलने निकले लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे खलासी को बाहर निकाला। मथुरा जिले के रहने वाले खलासी 20 वर्षीय हीरा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। दो ट्रकों में टक्कर के चलते आगे वाला ट्रक भी सड़क पर तिरछा होकर फंस गया था। इसके चलते इस लेन पर काफी देर तक आवागमन ठप रहा। जानकारी होने पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने क्रेन मंगाकर दोनों गाड़ियों को किनारे कराया, तब जाकर इस लेन पर यातायात सुचारु हुआ।