{"_id":"59845bb04f1c1b224e8b498a","slug":"71501846448-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस नहीं मिला तो ठेले पर पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस नहीं मिला तो ठेले पर पहुंचाया अस्पताल
Updated Fri, 04 Aug 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। प्रदेश सरकार की तमाम घोषणाओं के बावजूद गरीबों को स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को सुबह कप्तानगंज क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला को एंबुलेंस के अभाव में ठेले पर अस्पताल लाना पड़ा, वह भी तब जबकि उसकी स्थिति नाजुक थी। किस्मत ठीक रही कि अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर मिल गए और तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत में जल्दी सुधार आ गया।
कप्तानगंज ब्लॉक की बौलिया गांव निवासी 80 वर्षीया अतवारी देवी शुक्रवार की सुबह अचानक बेहोश होकर गिर गईं। गरीब परिवार की इस बुजुर्ग को तत्काल इलाज की जरूरत थी। घरवालों ने 108 नंबर एंबुलेंस के लिए कई बार फोन किया। पुत्र बुद्धिराम के अनुसार करीब एक घंटा बाद भी जब एंबुलेंस नहीं मिला तो उसे ठेले पर लिटाकर अस्पताल लाया गया। करीब पांच किलोमीटर ठेले पर आई इस महिला की हालत लगातार बिगड़ रही थी। संयोग अच्छा था कि अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर मिल गए और तुंरत ही उसका उपचार शुरू हो गया। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रूपेश कुशवाहा ने बताया कि महिला की हालत गंभीर थी, लेकिन समय से अस्पताल पहुंचने पर उसका तत्काल उपचार शुरू किया गया। दोपहर बाद हालत ठीक होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घरवाले महिला को किस साधन से अस्पताल लेकर आए थे, इसकी जानकारी नहीं है।