{"_id":"5c78204bbdec224af7152889","slug":"61551376459-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों को भगाना है तो स्वच्छता अपनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियों को भगाना है तो स्वच्छता अपनाएं
Thu, 28 Feb 2019 11:24 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम में स्वच्छता की पाठशाला में शपथ दिलाते विधायक पवन केडिया,डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी और पप्पू पांडेय ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। अमर उजाला की तरफ से अपराजिता मुहिम के तहत बृहस्पतिवार को सुकरौली ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशुनपुर ठूटी में ‘स्वच्छता की पाठशाला’ लगाई गई। वक्ताओं ने बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया। बड़ी तादाद में शामिल लोगों ने स्वच्छता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया, डीपीआरओ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी, एडीपीआरओ उमेश कुमार व अरुण कुमार ने मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर की। मुख्य अतिथि विधायक पवन केडिया ने कहा कि गंदगी गरीब परिवारों की सबसे बड़ी दुश्मन है, जिसकी चपेट में अगर कोई आ जाए तो इलाज में परिवार की गाढ़ी कमाई खर्च हो जाती है, जिसे वह अपने बच्चों की परवरिश, शिक्षा और सुखद भविष्य के लिए संजोकर रखता है। विशिष्ट अतिथि डीपीआरओ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि एक सर्वे में पता चला है कि एक आम आदमी हर साल अपनी कमाई के करीब 50 हजार रुपये इलाज पर खर्च कर देता है।
जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय पांडेय ने कहा कि बेटों की चाह में लोग बेटियों को गर्भ में ही मार देते हैं, जिसका नजीता है कि पुरुषों के मुुकाबले महिलाओं की तादाद में हर साल गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि बेटियों को भी बेटों जैसी सुविधाएं मिलें तो वे भी हर काम करने का माद्दा रखती हैं। पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय ने कहा कि स्वच्छता का अभियान जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक न पहुंचे, तब तक पूरी कोशिश बेकार है। इस दौरान नागेंद्र गोंड सहित गांव के काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
इन्होंने भी स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
जिला कार्यक्रम समन्वयक नंदू मिश्रा, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतोष चौबे, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुकरौली की शिक्षक शिल्पी मिश्रा, सचिव डॉ. सरिता गुप्ता, ग्राम प्रधान संध्या देवी सहित कई लोगों ने स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक किया।
डीपीआरओ ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
स्वच्छता की पाठशाला के बाद डीपीआरओ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी ने आयोजन स्थल पर ही चौपाल लगाई। इसमें उन्होंने न केवल विशुनपुर ठूठी, भटगांवा सहित अन्य गांवों के लोगों की समस्याएं सुनीं, बल्कि स्वेच्छा से शौचालय बनवाने वाले लोगों को 12 हजार रुपये का चेक भी दिया।
किसने-क्या कहा
सचिव डॉ. सरिता गुप्ता ने कहा कि अमर उजाला की तरफ से अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित कार्यक्रम जनहित में होते हैं। इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलता है।
नजमा खातून ने कहा कि स्वच्छता की इस पाठशाला में बड़ी रोचक जानकारी मिली। क्योंकि गांवों में सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर अक्सर लोग ध्यान नहीं देते।
शबाना खातून ने कहा कि इस पाठशाला में आकर जाना कि सफाई को लेकर थोड़ी भी असावधानी बड़ी बीमारियों का कारण बन सकती है। वह खुद अमल करेंगी, औरों को भी प्रेरित करेंगी।
उर्मिला द्विवेदी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जन कल्याण के लिए होते हैं। जिले के विभिन्न हिस्सों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम समन्वयक नंदू मिश्रा का कहना था कि स्वच्छता अभियान तो सरकार संचालित कर ही रही है पर अमर उजाला ने अपराजिता मुहिम के तहत स्वच्छता की पाठशाला लगाकर इस अभियान को और बल प्रदान किया है।