{"_id":"5c741d71bdec224b57505e9a","slug":"61551113585-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह में 101 जोड़े शादी के बंधन में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह में 101 जोड़े शादी के बंधन में बंधे
Mon, 25 Feb 2019 10:23 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
वर-वधू को आशीर्वाद देते प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और सांसद राजेश पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें 101 जोडों की शादी हुई। उसमें 92 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे, जबकि मुस्लिम परिवार के नौ जोड़ों का निकाह हुआ। सभी नवविवाहित जोड़ों को 35-35 हजार रुपये नकद और गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया।
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि समाज के गरीब तबके के घरों में शहनाई बजने में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए सरकार की तरफ से इस योजना की शुरुआत की गई। भाजपा सरकार की नीतियों से देश सोने की चिड़िया के रूप में स्थापित हो रहा है। सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि देश के विकास के लिए सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। इसमें सामूहिक विवाह योजना एक है, जिसमें जाति और वर्ग भेद के बिना जरूरतमंद लोगों की बेटियों के हाथ पीले आसानी से हो रहे हैं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष विनय गोंड, नपाध्यक्ष विनय जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष बहुगुणा, मारकंडेय शाही, सीडीओ रामसूरत पांडेय, पीडी संजय पांडेय, राजन जायसवाल, विजय शुक्ला, ग्राम प्रधान सुशील श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत विनोद कुमार, चिंटू शुक्ला, विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, ऋतिक सिंह गौतम और नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।