{"_id":"596a05d74f1c1be4538b4be4","slug":"61500120535-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले जहर खाने व बाद में फंदे से लटकने की हो रही थी चर्चा 16-18-46","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले जहर खाने व बाद में फंदे से लटकने की हो रही थी चर्चा 16-18-46
Updated Sat, 15 Jul 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घरवाले शव को दफनाने लेकर जा रहे थे, तब तक पुलिस पहुंच गई। शनिवार की सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चर्चा है कि युवती अपनी मर्जी के विपरीत दूसरे युवक से शादी तय होने पर नाराज थी।
इस थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती की शुक्रवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर घरवाले कोटवां सीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गांव में पहले इस बात की चर्चा हुई कि युवती ने किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया लेकिन बाद में कहा जाने लगा कि फंदे से शव लटका हुआ था। रात में ही घरवाले शव दफनाने की तैयारी में लगे थे। इसी बीच किसी व्यक्ति ने हनुमानगंज पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। रात में ही गांव पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार की सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चर्चा है कि इस युवती का प्रेम संबंध बगल के गांव के एक युवक से था। इसकी जानकारी होने पर घरवालों ने कसया थाना क्षेत्र में उसकी शादी तय कर दी। इसकी जानकारी होने पर युवती ने विरोध किया, लेकिन घरवाले उसे तय जगह पर शादी के लिए कह रहे थे।
इस संबंध में हनुमानगंज थाने के एसओ एमपी चौधरी का कहना है कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राथमिक छानबीन में यह बात सामने आई है कि युवती अपनी इच्छा के अनुसार शादी करना चाहती थी। अभी मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।