फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   591 patients reached Rotary Club's free mega health camp

Kushinagar News: रोटरी क्लब के निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप में पहुंचे 591 मरीज

Mon, 13 May 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 May 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
591 patients reached Rotary Club's free mega health camp
कसया। रोटरी क्लब कुशीनगर और एक निजी अस्पताल के सौजन्य से रविवार को कसया के निरंकारी इंटर कॉलेज में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 14 डॉक्टरों ने 591 मरीजों का इलाज किया। उनको दवाएं उपलब्ध कराई गईं। बीपी, शुगर की जांच भी हुई। रोटरी क्लब के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि शिविर से जनसाधारण के मन में भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संचार होता है, प्रत्येक वर्ग के लोगों को प्रतिष्ठित चिकित्सकों से सलाह लेने और इलाज कराने का अवसर मिलता है। इस दौरान प्रधानाचार्य एके चौरसिया ,रोटरी क्लब के सचिव अजय सिंह, विजय कुमार गुप्ता, साहिल अहमद, दिनेश कुमार यादव, संदीप रौनियार, दुर्गेश चतुर्वेदी, अखिलेश शर्मा, सदरे आलम, अमित श्रीवास्तव, अंकुर तुलस्यान, शंभू कुशवाहा, डॉ सुनील सिंह, मौजूद रहे ।
विज्ञापन

-
शिविर में ये डॉक्टर रहे मौजूद

-डॉ. आलोक तिवारी वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉ. सौरभ मिश्रा वरिष्ठ आंकोलॉजी एवं रक्त विकार विशेषज्ञ, डॉ. अंजली जैन वरिष्ठ गायनी कैंसर सर्जन, डॉ. हर्षित मिश्रा क्रिटिकल केयर फिजिसियन, डॉ. प्रतीक कुमार हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, डॉ.अग्रज मिश्रा न्यूरो सर्जन, डॉ. तारिक अनवर मैक्सलोफेसियल एवं ओरल सर्जरी विशेषज्ञ, डॉ. एस चंद्रा जनरल लेप्रोस्कोपी सर्जन, डॉ. मधुलिका सिंह एमबीबीएस एम एस गायनी, डॉ. उमर जमा जनरल फिजिशियन, डॉ. शाहनिका यादव डेंटल सर्जरी विशेषज्ञ, डॉ. अभिप्रिया चौरसिया स्त्री रोग, डॉ. पवन खरवार, हड्डी एवं जोड़ रोग सर्जन, डॉ. जेके पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed