फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   57 new corona cases found in kushinagar

कुशीनगर में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत, 57 नए पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 2366 हुई

Sat, 22 Aug 2020 08:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
57 new corona cases found in kushinagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कुशीनगर में कोरोना महामारी से जूझ रही एक महिला सहित दो मरीजों की मौत हो गई है। जबकि 57 नए मरीज भी इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आए हैं। इन्हें लेकर संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 2366 हो गई है। वहीं शनिवार को 18 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए। जिले में अब एक्टिव केस 765 हैं।
विज्ञापन


जिले में कोरोना महामारी भी अब धीरे-धीरे लोगों को अपना शिकार बनाने लगी है। पिछले चार दिनों में चार लोगों की मौत हो चुकी है और महामारी का संकट शुरू होने के बाद से अब तक कुल मौतों की बात करें तो यह संख्या 16 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिन दो नए मरीजों की इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आने से मौत हुई है, उनमें फाजिलनगर क्षेत्र के सठियांव की रहने वाली 75 वर्षीय महिला तथा दुदही के 70 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। महिला की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हुई, जबकि दुदही के रहने वाले व्यक्ति की मौत जिला अस्पताल स्थित लेवल-2 के अस्पताल में हुई है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को शाम तक 943 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 886 निगेटिव और 57 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले मरीजों में कसया क्षेत्र से दो, दुदही से छह, सेवरही से दो, फाजिलनगर से पांच, नेबुआ नौरंगिया व मोतीचक से एक-एक, पडरौना से दस, सुकरौली से दो, विशुनपुरा से एक, हाटा से सात, कुबेरस्थान से तीन, तमकुहीराज से एक, कप्तानगंज से तीन, रामकोला क्षेत्र से नौ और छह मरीज अन्य क्षेत्रों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें इनके लक्षण के आधार पर होम आइसोलेशन, लेवल-1 या लेवल-2 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि अब तक 35486 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच में 2366 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक्टिव केस 765 हैं। शनिवार को 18 मरीज स्वस्थ होने पर घर चले गए। इस तरह अब तक कुल 1585 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 16 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed