फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   घटतौली से नाराज किसानों ने किया हंगामा

घटतौली से नाराज किसानों ने किया हंगामा

Mon, 25 Feb 2019 10:22 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 25 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
घटतौली से नाराज किसानों ने किया हंगामा
गन्ना तौल केन्द्र पर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
पकड़ियार बाजार। घटतौली का आरोप लगाकर किसानों ने सोमवार को तौल केंद्र पर जमकर हंगामा किया। व्यवस्था में खोट का आरोप लगाकर किसानों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। किसानों ने मामले की जांच करा कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। किसानों का उग्र प्रदर्शन देख कर तौल केंद्र पर तैनात कर्मचारी भाग गए।
विज्ञापन

लक्ष्मी गंज गन्ना समिति परिक्षेत्र के सौरहा बुजुर्ग में त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला(पी) का गन्ना क्रय तौल केंद्र खुला है। तौल केंद्र पर मठिया, सौरहा बुजुर्ग, दुबरहा, नंदन छपरा आदि गांव के किसानों का गन्ना तौल होता हैं। सौरहा बुजुर्ग के किसान रामप्रवेश यादव का आरोप है कि वह गन्ना लदी गाड़ी तौल केंद्र पर ले गए। जब तौल कराया गया तो गन्ने का कुल वजन 46.60 क्विंटल हुआ। जबकि रास्ते में एक निजी धर्मकांटा पर गन्ना तौल कराए तो वहां वजन 49.20 क्वितंल था। केंद्र के तौल लिपिक ने पूर्व में तौल कराए गए पर्ची को गलत बताया। पुन: तौल लिपिक व किसान गन्ना को कप्तानगंज के एक धर्मकांटे पर तौल कराए तो वहां पर गन्ना 49 क्वितंल हुआ।वहां भी मिल के गन्ना क्रय केंद्र के तौल से तीन क्वितंल का अंतर मिला। पुन: केन्द्र पर वापस पहुंचे पीड़ित किसान ने जब प्रत्येक ट्राली में तौल के दौरान तीन क्वितंल घटतौली किए जाने की अन्य किसानों को जानकारी दी तो सभी उग्र हो गए।
विज्ञापन

केंद्र पर पहुंचे किसान अनवर अहमद, सूर्यभान यादव, सुबाष, लकामुद्दीन, राम आश्रय, प्रभुनाथ, लियाकत, अयोध्या, सागर, विभूति, कन्हैया, काशी, अब्दुल रज्जाक, चंद्रिका, बृजलाल, बृजेश, लाल साहब, अखिलेश, विकास, राहुल, वीरेंद्र, दीनानाथ, श्याम बदन, रामधारी, हरहंगी, बृजराज और पिंटू आदि ने घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। किसान मांग करने लगे कि पूर्व में जितनी गाड़ियों की तौल हो चुकी है, उसमें तीन क्विंटल गन्ना जोड़ा जाए। किसानों का उग्र रूप देखकर तौल केंद्र के कर्मी सरक लिए। जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि घटतौली की शिकायत मिली है। मौके पर टीम भेजकर काटें की जांच कराई जा रही है। त्रुटि पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड्डा तहसील मुख्यालय पर गांव वालों ने किया प्रदर्शन
खडडा। क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के लोग सोमवार को खड्डा तहसील मुख्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। आरोप था कि लोग गंडक नदी की बाढ़ के चलते कई वर्ष से गांव में बसे हैं, लेकिन कुछ दबंग लोग उजाड़ने की साजिश रच रहे हैं। इससे उनको रोका जाए। ग्रामीणों ने एसडीएम को मांग पत्र भी दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचकर ग्रामीणों ने संजय यादव की अगुवाई में प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि बड़ी गंडक की कटान से विस्थापित होने के बाद कटाई भरपुरवा गांव की बंजर भूमि में प्रशासन की अनुमति से फूंस की झोपड़ी व मकान स्थापित कर जीवन यापन करते चले आ रहे हैं। इस बीच कुछ दबंगों की नजर उनकी जमीन पर लग गई है। बिना किसी कारण के उजाड़ने पर तुले हुए हैं। ग्रामीणों ने जांचकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान रमेश साहनी, भूलन शर्मा, राबड़ी, मंजू, सुजीत, रामचंद्र, नंदलाल, श्रीकिशुन, किरन, मिथिलेश, रंगलाल, माला, देवंती, जड़ावती, गुड्डी, पंकज, अंगद, सिकंदर, मनोज, छठ्ठू, सुनील, प्रमोद और जिलाजीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed