फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मांगों को लेकर दूसरे दिन भी कलमबंद हड़ताल पर रहे कर्मचारी

मांगों को लेकर दूसरे दिन भी कलमबंद हड़ताल पर रहे कर्मचारी

Thu, 30 Aug 2018 11:12 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Thu, 30 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर दूसरे दिन भी कलमबंद हड़ताल पर रहे कर्मचारी
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। शिक्षक, कर्मचारी अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की तरफ से चल रहा कलमबंद हड़ताल बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने जिले के सभी बीआरसी, तहसील और अपने कार्यालय परिसर में काली पट्टी बांध कर पुुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि महज पांच वर्ष के लिए जनप्रतिनिधि चुने जाने के बाद देश के विधायक, सांसद और मंत्रियों को पेंशन का लाभ मिलता है तो जीवन भर सरकारी सेवा देने के बाद कर्मचारियों का पेंशन का लाभ नहीं देना अन्याय है। अनूप सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की मांग कर्मचारियों के लिए महज आवश्यकता ही नहीं, बल्कि अधिकार है। आंदोलन को दिलीप पांडेय, रविंद्र नारायण पांडेय, प्रभुनंद उपाध्याय, तारकेश्वर शुक्ल, नीलेश रंजन राव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान लक्ष्मीश्री मिश्रा, रामगति, विनोद तिवारी, अवधेश कुमार, अमीरूल्लाह, अरविंद सिंह, ब्रजभूषण पांडेय, राहुल सिंह, ब्रह्मा मिश्र, राजीव उपाध्याय, मनोज गुप्ता, मेहरूद्दीन अंसारी, शरद गुप्ता, मुइनुद्दीन अंसारी, जनार्दन यादव, नसीम अहमद, अजय राय, अरविंद गोंड, सूर्या सिंह, नीलम सिंह, चंद्ररेखा, शालिनी जायसवाल, सुनीता शर्मा, इंदू सिंह, उमाशंकर सिंह, विनोद प्रसाद, मुरली मनोहर शुक्ल, राकेश पांडेय, सुनील पाल, दिनेश कुशवाहा, सुनील पांडेय, मनोज दूबे, भाष्कर सिंह आदि मौजूद रहे। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सरकार की नयी पेंशन नीति के विरोध में बृहस्पतिवार को लोकमान्य इंटर कॉलेज जानकीनगर के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्यों बहिष्कार किया। इस दौरान उमाशंकर सिंह, संतोष बर्नवाल, तारकेश्वर तिवारी, जयचंद सिंह, सुबाष प्रसाद, राजेश त्रिपाठी, नित्यानंद त्रिपाठ्ठी, सुनील मिश्र, गोविंद सिंह, नरेंद्र मिश्र, रामाश्रय कुशवाहा, केके उपाध्याय, दिलीप सिंह, मनोज कुमार, सूरजु प्रसाद, रामअशीष यादव, मैनेजर प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। इसी तरह कसया, कप्तानगंज, हाटा, खड्डा, फजिलनगर, सेवरही समेत तमाम स्थानों पर शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारियों ने आंदोलन कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed