फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   500 villages will be conect to tap

चयनित इन सभी गांवों में बनाए जाएंगे ओवरहेड टैंक, होगी पानी की आपूर्ति

Wed, 31 Mar 2021 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
500 villages will be conect to  tap
500 गांवों में घर-घर लगेगा नल, पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर )। जल जीवन मिशन के तहत जनपद में चिह्नित 500 गांवों के प्रत्येक घर को नल से जोड़कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। शुद्ध पेयजल के संकट से जूझ रहे जनपद के लोगों के लिए केंद्र सरकार की यह योजना लाभप्रद सिद्ध होगा।
इस योजना के अंतर्गत जिले के 500 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में एनसीसी (नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी) लिमिटेड की तरफ से ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे और पाइपलाइन बिछाकर हर घर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इन 500 ओवरहेड टैंकों पर करीब 500 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। इस कार्य को कराने के लिए जल निगम को नोडल नामित किया गया है। वर्ष 2019 में नरेंद्र मोदी सरकार ने ग्रामीण परिवारों को नल से जल की आपूर्ति के लिए अपनी महत्वपूर्ण योजना, जल जीवन मिशन-ग्रामीण को लांच किया था। इस योजना का लक्ष्य वर्ष 2024 तक हर ग्रामीण परिवार तक नल से जल पहुंचाना है। इस योजना में ऐसे गांवों का चयन किया जाना है, जहां लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। पूर्व में इंसेफेलाइटिस के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील रहे इस जिले में भी यह योजना लांच की गई है। इसका सीधा लाभ 500 गांवों के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति अनुभाग-एक की तरफ से जल जीवन मिशन के अंतर्गत ये कार्य कराए जाने हैं। करीब चार महीने पहले इस कार्य के लिए लघु सिंचाई विभाग को नोडल नामित किया गया था, लेकिन मैन पावर और संसाधनों की कमी बताकर उस विभाग की तरफ से असमर्थता जता दी गई। इसके बाद उत्तर प्रदेश शासन, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति अनुभाग-एक की तरफ से जल निगम को नोडल नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित सभी गांवों में बनेंगे ओवरहेड टैंक
जल निगम की मानी जाए तो इस योजना के तहत जनपद के 500 गांवों में ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। उसके बाद हर घर को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए पाइप बिछाई जाएगी तथा उन घरों में नल लगाकर मुफ्त शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
30 गांवों में इसके लिए जमीन हस्तांतरित
जल निगम की मानी जाए तो इस योजना के तहत परियोजनाओं पर कार्य शुरू कराने के लिए जमीन हस्तांतरित कराई जा रही है। अभी तक 30 गांवों में इसके लिए जमीन हस्तांतरित की जा चुकी है। इसके बाद ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
जनपद के 500 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा। इस पर लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च आएंगे। हर गांव में ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे तथा पाइप के जरिए हर घर को कनेक्शन दिया जाएगा। पहले इस कार्य के लिए लघु सिंचाई विभाग को नोडल नामित किया गया था। लेकिन विभाग की तरफ से मैन पावर और संसाधनों की अनुपलब्धता के कारण कार्य कराने में अक्षमता जताई गई। इसके बाद शासन स्तर से जल निगम को नोडल नामित कर दिया गया है। 30 गांवों में ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन के लिए जमीन हस्तांतरित हो गई है।

-अनिल कुमार गौंड़, अवर अभियंता, जल निगम
जल जीवन मिशन के तहत कुशीनगर में चिह्नित 500 गांवों के प्रत्येक घर को नल से जोड़कर शुद्ध जल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर पर टेंडर हो गया है। कार्यदायी संस्था की तरफ से सर्वे और डीपीआर तैयार करने का कार्य चल रहा है। ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन के लिए जमीन हस्तांतरित करने का कार्य भी प्रगति पर है। परियोजना शुरू होने के दस वर्ष तक का पूरा खर्च कार्यदायी संस्था उठाएगी। इसके बाद गांव की पेयजल समिति देखरेख करेगी। इसके अलावा जल निगम की लगभग 100 अधूरी पेयजल परियोजनाओं को भी यह कार्यदायी संस्था पूर्ण कराएगी।
-एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed