फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   50-year-old man's body found in the field

Kushinagar: खेत में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, गांव में मचा हड़कंप

Wed, 05 Oct 2022 01:14 PM IST
kushinagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2022 01:14 PM IST
सार

जयंत्री सोमवार की सुबह करीब 11 बजे दवा कराने कोटवां बाजार गए थे। देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में जुट गए। मंगलवार की सुबह उनका शव धान के खेत में मिला।

विज्ञापन
50-year-old man's body found in the field
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवां कला गांव स्थित बिजली घर के पास मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे धान के खेत में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब आठ बजे टहलने निकले गांव के लोगों ने बिजली घर के पास धान के खेत में शव देख पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पुलिस के पहुंचने के बाद मृत व्यक्ति की पहचान नौरंगिया गांव के जयंत्री हजाम (50) के रूप में हुई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जयंत्री सोमवार की सुबह करीब 11 बजे दवा कराने कोटवां बाजार गए थे। देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में जुट गए। मंगलवार की सुबह उनका शव धान के खेत में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस संबंध में एसओ कैलाश यादव ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह सामने आ सकेगी। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed