फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   5 lakh will give for Begham Akhter Award

बेगम अख्तर पुरस्कार में दिए जाएंगे पांच लाख

Wed, 15 Jun 2022 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
5 lakh will give for Begham Akhter Award
बेगम अख्तर पुरस्कार में दिए जाएंगे पांच लाख : डीएम
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर की स्मृति में दादरा, ठुमरी, गजल विधाओं में विशेष प्रतिभावान एवं विशिष्ट गायक को वित्तीय वर्ष 2022-23 में बेगम अख्तर पुरस्कार दिए जाने का निर्णय लिया गया है। चयनित कलाकार को पांच लाख नकद, अंगवस्त्र एवं प्रशस्त्रि पत्र भेंट स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
यह जानकारी डीएम एस राजलिंगम ने दी। बताया कि इससे जनपद के पात्र महानुभावों के नामांकन निर्धारित प्रारूप पर 20 जुलाई तक संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ को उपलब्ध कराया जाना है। इस पुरस्कार से प्रतिवर्ष दादरा, ठुमरी एवं गजल के क्षेत्र में विशेष प्रतिभावान विशिष्ट गायक को जिसने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्ट आयाम स्थापित किए हों तथा राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया हो, को सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन

डीएम ने बेगम अख्तर पुरस्कार की पात्रता के संबंध में बताया है कि आवेदक यूपी का मूल निवासी अथवा उसकी कर्मभूमि यूपी का होना चाहिए। कलाकार की आयु 40 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। कलाकार को अपनी प्रतिभा की दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि के भरसक निर्विवाद मानदंडो के आधार पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होनी चाहिए। यह पुरस्कार कलाकार के गायन क्षेत्र में संपूर्ण उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed