{"_id":"5d6913458ebc3e013a3e261f","slug":"5-arrested-in-truck-loot-kushinagar-news-gkp3195177178","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज लदे ट्रक लूटकांड में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज लदे ट्रक लूटकांड में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याज लदे ट्रक लूटकांड में पांच गिरफ्तार
लूट में प्रयुक्त बोलेरो भी पुलिस ने बरामद की
23 अगस्त की भोर में बाड़ीपुल के निकट हुई थी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। एक सप्ताह पूर्व कसया थाना क्षेत्र के बाड़ीपुल के निकट प्याज लदे ट्रक लूटकांड का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त बोलेरो के साथ लूट में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें कुछ को सखवनिया और कुछ को बतरौली से गिरफ्तार किया गया।
एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि 23 अगस्त की तड़के बदमाशों ने कसया थाना क्षेत्र के बाड़ीपुल के निकट बोलेरो सवार बदमाशों ने बस्ती से आ रहे प्याज लदे ट्रक को लूट लिया था। चालक को अपनी गाड़ी में लाद लिया था, जबकि खलासी को पीटकर रास्ते में फेंक दिया था। लूटे गए ट्रक और प्याज की कीमत करीब 39 लाख रुपये थी। राजेश कुमार वर्मा निवासी घूरकुवा थाना गौर जनपद बस्ती ने कसया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी थी। जिले में कार्यभार संभालने के अगले दिन ही लूट की वारदात की सूचना मिलने पर एसपी विनोद कुमार मिश्र और एएसपी गौरव बंशवाल ने घटनास्थल का जायजा लिया था। एसपी की तरफ से स्वाट टीम और कसया पुलिस की संयुक्त टीम को इस लूटकांड के पर्दाफाश की जिम्मेदारी दी गई थी। टीम ने शुक्रवार को सखवनिया और बतरौली से पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि लूटकांड में गिरफ्तार बदमाशों में मनोज गुप्ता निवासी खोराबार वार्ड नं. 14 गणिनाथनगर थाना कसया, राजकिशोर चौहान निवासी चौराखास कोतवाली पडरौना, सुभाष गुप्ता निवासी छावनी, कोतवाली पडरौना, विजय यादव निवासी सोहनरिया थाना कसया और भोला उर्फ दीपक पटेल निवासी धर्मपुर बुजुर्ग थाना कसया शामिल हैं। इनके कब्जे से लूटे गए 397 बोरी प्याज लदे ट्रक, पांच मोबाइल तथा राजकिशोर चौहान के कब्जे से तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस टीम में स्वॉट टीम प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता, एसओ कसया ज्ञानेंद्र कुमार राय, निरीक्षक जितेंद्र सिंह, एसआई रामचंद्र सिंह यादव, हेड कांस्टेबल मुबारक खां, सुशील कुमार सर्विलांस सेल, अरविंद राय, मनोज यादव, राकेश कुमार यादव, सचिन कुमार आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।