फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   42 unemployed people cheated of Rs 33 lakh in the name of sending money abroad, case against three fraudsters

Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर 42 बेरोजगारों से 33 लाख की ठगी, तीन जालसाजों पर केस

Sun, 15 Oct 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Oct 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
42 unemployed people cheated of Rs 33 lakh in the name of sending money abroad, case against three fraudsters
-तमकुहीराज में ओवरब्रिज के पास खोल रखे थे ब्रांच, पटना में था मेन ऑफिस
विज्ञापन

-हवाई जहाज का टिकट देकर अप्रैल माह में बुलाया पटना तो बंद मिला ऑफिस
-सेवरही पुलिस ने तीन जालसाजों पर दर्ज किया केस, बैंक अकाउंट में दिए हैं रकम
-कुशीनगर के अलावा देवरिया, गोपालगंज, सिवान के युवक ठगी के हुए हैं शिकार

पडरौना। इराक भेजने के नाम पर 42 बेरोजगारों से 33 लाख की ठगी हुई है। सेवरही पुलिस ने तीन जालसाजों पर केस दर्ज किया है। ठगी के बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार हो गए हैं। कार्रवाई के बाद जांच में जुटी पुलिस को तमकुहीराज और पटना का ऑफिस बंद मिला। कुशीनगर के अलावा देवरिया, गोपालगंंज और सिवान के युवकों से रोजगार के नाम पर रकम लूटा गया है।
कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के गौरी जगदीशपुर गांव निवासी नंदू यादव की मुलाकात पटना में नीलमणि से हुई। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी तो नीलमणि रोहित कुमार से मुलाकात कराया। रोहित और नीलमणि नंदू और इसके गांव के सुजीत कुमार, अमन यादव, शंतदेव यादव, राजकिशोर यादव, रविंद्र कुमार, रवि कुमार, उपेंद्र यादव, रविंद्र कुमार, बृजेश कुशवाहा, अरविंद कुमार, इरफान, मोहम्मद सहाबुद्दीन, अब्दुल मन्ना, अफतर अली के संपर्क में आए।
विज्ञापन

बेरोजगार युवकों को दोनों जालसाज लेकर राज रेजिडेंस ऑफ 503 अपूर्णा राधा कांप्लेक्स एसके पूरी तीसरी मंजिल पटना गए। ऑफिस पर देवरिया, गोपालगंज और सिवान के युवक पहले से मौजूद थे। सभी को इराक में तेल की कंपनी में काम के लिए भेजने की बात 80 हजार रुपये में तय हुई। इसके बाद नीलमणि और रोहित तमकुहीराज के ओवरब्रिज के पास अपना एक ऑफिस खोले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने के अंदर सभी बेरोजगार युवकों ने रोहित के बैंक अकाउंट में रुपये भेज दिए। तीन लाख रुपये तमकुहीराज ऑफिस पर नकद दिया गया। सभी युवकों को हवाई जहाज का टिकट देकर जालसाज पटना ऑफिस पर 28 अप्रैल 2023 को बुलाए। युवक जब पटना पहुंचे तो ऑफिस पर ताला बंद था। जालसाजों का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया था। आस-पास के लोगों ने बताया कि दस दिन पूर्व ऑफिस खाली हो गया है।


दो दिन युवक पटना में इधर-उधर भटके और वापस चले आए। जालसाजों का ढूंढने का प्रयास काफी दिनों तक किए, लेकिन पता नहीं चल सका। इस बाबत सेवरही के इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि नीलमणि, रोहित कुमार, अश्वनी पटेल पर केस दर्ज किया गया। जालसाजों के मोबाइल नंबर के जरिए ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed