फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दो वर्ष पहले ले ली पीएम आवास की रकम, नहीं बनाया आवास

दो वर्ष पहले ले ली पीएम आवास की रकम, नहीं बनाया आवास

Mon, 25 Feb 2019 10:23 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 25 Feb 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
दो वर्ष पहले ले ली पीएम आवास की रकम, नहीं बनाया आवास
अधूरा पड़ा पीएम आवास। - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना की रकम लेकर भी 418 लाभार्थियों ने निर्माण नहीं कराया। दो वर्षों से ऐसे हालात बने होने से इसे जिम्मेदारों की सुस्ती माने या फिर लाभार्थियों की मनमानी, वजह जो भी हो, अभी तक आवास का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। अब विभाग की ओर से लाभार्थियों पर एफआईआर दर्ज कराने और वसूली करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2018-19 में 4845 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित था। जिसमें 4844 लाभार्थियों को प्रथम और द्वितीय किस्त की धनराशि जारी कर दी गई है। जबकि 3015 लाभार्थियों को तीसरी किस्त की धनराशि भी दे दी गई है। इसमें से 2582 आवास पूर्ण भी हो चुके है। जबकि वित्तीय वर्ष 2016-17 में पीएम आवास योजना का लाभ पाए 360 लाभार्थी रकम लेने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं कराएं। इसी तरह वर्ष 2017-18 के भी 58 लाभार्थी आवास का पैसा लेकर कार्य शुरु नहीं कराए है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि बेघर गरीबों को योजना का लाभ देकर लाभान्वित किए जाने की व्यवस्था में कहीं न कहीं खोट जरूर है। तमाम पात्र जरूरतमंद सूची में नाम नहीं होने की वजह से जहां पीएम आवास योजना का लाभ नहीं पा रहे हैं, वहीं दो वित्तीय सत्रों में इतनी बड़ी तादात में आवास की रकम बांटने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन

जबकि शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए है कि अधूरे आवास को अविलंब पूर्ण कराए जाए। डीआरडीए के परियोजना निदेशक संजय पांडेय ने बताया कि यह सच है कि दो वित्तीय सत्रों में लाभ पाने वाले 418 लोग अभी तक आवास का निर्माण कार्य नहीं शुरू कराए हैं। इसमें से कुछ लाभार्थी मर चुके हैं तो कुछ जेल में बंद हैं। कई लाभार्थियों की जमीन विवादित है। कुछ ऐसे भी लाभार्थी है तो जानबूझ कर भी निर्माण कार्य शुरू नहीं करा रहे हैं। सभी बीडीओ को निर्देश पत्र जारी किया गया है। जिसमें उन्हें निर्देश दिया जाएगा कि यदि एक सप्ताह के भीतर रकम लेने वाले लाभार्थी आवास का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराते है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। इसके साथ ही उनसे रिकवरी भी कराई जाए। यदि इसमें संबंधित कर्मचारियों की भी लापरवाही परिलक्षित होगी तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed